IPL 2026: आईपीएल के पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर से एक्शन में लौटने को तैयार है, क्योंकि 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार बेंगलुरु की टीम के सामने अपने ख़िताब को बचाने की चुनौती होगी और इसके लिए स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी कड़ी तैयारी कर रहे हैं। विराट कोहली भी लंदन से भारत आ चुके है और आरसीबी के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।
हालांकि, इस बीच RCB का एक खास खिलाड़ी कहीं नहीं नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दो यौन उत्पीड़न के केस के कारण फ्रेंचाइजी ने दरकिनार कर दिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी अपडेट नहीं आया है लेकिन फैंस के बीच हलचल मची हुई है।
RCB ने मैच विनर को IPL 2026 से पहले किया दरकिनार?

आप में से काफी लोगों को अंदाजा लग गया होगा कि हम RCB के किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं और जिन्हें अभी तक नहीं समझ आ रहा, उन्हें बता दें कि यहां पर यश दयाल की बात हो रही है, जो पिछले दो सीजन से से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ थे और इस बार के सीजन के लिए भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को रिटेन किया गया था।
जब यश दयाल को RCB ने रिटेन किया था, तब काफी बवाल हुआ था, क्योंकि इस खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का केस चल रहा था। वहीं, इसके कुछ समय बाद एक नाबालिग लड़की के साथ भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप यश पर लगा था। इसके बाद से ही आईपीएल 2026 में यश के खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि उन्हें यूपी टी20 लीग 2025 और घरेलू क्रिकेट में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, आरसीबी ने रिटेन करने के बाद, यश को लेकर कुछ भी अपडेट नहीं दिया था। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि शायद उन्हें आगामी सीजन में यौन उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद खिलाया जाए लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा।
IPL 2026 में RCB के लिए यश दयाल के खेलने की उम्मीद कम
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज में अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगभग सभी खिलाड़ी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास करते लगातार नजर आ रहे हैं लेकिन यश दयाल को लेकर कोई भी अपडेट नहीं है। यश को RCB के अभ्यास सत्र के दौरान नहीं स्पॉट किया गया और ना ही उनकी तस्वीर का इस्तेमाल टीम बस में किया गया है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद बेंगलुरु की टीम ने यश को रिलीज कर दिया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।
अगर, RCB ने यश को रिलीज किया है तो फिर उन्हें रिप्लेसमेंट की भी जरूरत होगी। ऐसे में देखना होगा कि इस मामले को लेकर अगले कुछ दिनों में आधिकारिक रूप से क्या जानकारी सामने आती है।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच यश दयाल ने की शादी
एक तरफ यश दयाल पर दो लड़कियों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और उन्हें कोर्ट के भी चक्कर काटने पड़े, दूसरी तरफ उन्होंने इन मामलों के बीच शादी रचा ली है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यश ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। इनकी शादी 4 फरवरी को हुई थी। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं, श्वेता ने इंस्टाग्राम पर यश के साथ एक वीडियो भी डाला था। इन सभी के कारण माना जा रहा है कि दोनों की शादी की खबर सच है।
FAQs
IPL 2026 के लिए यश दयाल को RCB ने कितने करोड़ में रिटेन किया था?
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का नाम आया सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान