MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ की। हार्दिक पांड्या की टीम ने बल्लेबाजी के दम पर आतंक मचाया और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR को चारों खाने चित कर दिया।
टॉस हारकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन मुंबई के सामने यह छोटा साबित हुआ और उसने 224/4 का स्कोर बनाकर अंतिम ओवर में शानदार जीत दर्ज की। हाई स्कोरिंग MI vs KKR मुकाबले में 22 बड़े रिकॉर्ड भी बने, जिनका जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।
MI vs KKR मैच के दौरान बने 22 रिकॉर्ड पर एक नजर

1. आईपीएल में सबसे सफल रन चेज़
- 262 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
- 246 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025
- 228 – आरसीबी बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
- 224 – आरआरडी बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
- 224 – आरआरडी बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
- 221 – एमआई बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026*
इससे पहले, MI का उच्चतम चेज 2021 में दिल्ली में CSK के खिलाफ 219 रन था।
2. लगातार 13 मैच हारने के बाद, मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद पहली बार आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत हासिल की है।
3. आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत
- 25 – एमआई बनाम केकेआर (36 मैच)*
- 21 – सीएसके बनाम आरसीबी (35 मैच)
- 21 – केकेआर बनाम पीबीकेएस (35 मैच)
- 21 – एमआई बनाम सीएसके (39 मैच)
- 21 – एमआई बनाम डीसी (37 मैच)
4. आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक जीत
- 11 – वानखेड़े में एमआई बनाम केकेआर (13 मैच)*
- 9 – कोलकाता में केकेआर बनाम पीबीकेएस (14 मैच)
- 9 – हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस (10 मैच)
5. आईपीएल में 200 प्लस के टारगेट को सबसे ज्यादा बार चेज करने वाली टीमें
- 8 – पीबीकेएस
- 6 – एमआई*
- 4 – आरआर
- 4 – एसआरएच
- 4 – आरसीबी
6. आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
- 1161 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर*
- 1159 – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
- 1146 – विराट कोहली बनाम सीएसके
- 1134 – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
- 1130 – विराट कोहली बनाम डीसी
- 1093 – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
7. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने MI vs KKR मैच में 148 रन जोड़े, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।
8. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 167* – रोहित और गिब्स बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012 (दूसरे विकेट के लिए)
- 163* – ड्वेन स्मिथ और एस तेंदुलकर बनाम आरआर, जयपुर, 2012 (पहले विकेट के लिए)
- 148 – रोहित और रिकेलटन बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026 (पहले विकेट के लिए)*
- 143* – सूर्यकुमार और तिलक वर्मा बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024 (चौथे विकेट के लिए)
9. आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- 72 – विराट कोहली
- 66 – डेविड वार्नर
- 53 – शिखर धवन
- 50 – रोहित शर्मा*
- 45 – केएल राहुल
10. रोहित शर्मा ने IPL में अपना 50वां 50 प्लस का स्कोर बनाया।
11. MI vs KKR मैच में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो IPL में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका सबसे तेज पचासा 2015 में CSK के खिलाफ फाइनल मैच में 25 गेंदों में आया था।
12. रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 550 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए।
13. 16 आईपीएल पारियों के बाद यह पहली बार है जब सूर्यकुमार 25 रन से कम पर आउट हुए हैं।
14. अजिंक्य रहाणे द्वारा बनाए गए 67 रन आईपीएल में एमआई के खिलाफ केकेआर के कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
15. MI vs KKR मैच में रहाणे ने पांच छक्के लगाए, जो उनके द्वारा किसी टी20 की पारी में लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं।
16. आईपीएल में एमआई के खिलाफ केकेआर द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 220/4 रन है, इससे पहले 2019 में ईडन गार्डन्स में 232/2 रन बनाए गए थे।
17. आईपीएल में केकेआर द्वारा एमआई के खिलाफ पावरप्ले (1-6) में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 78 रन है।
18. आईपीएल में चौथी बार रहाणे ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला।
19. एएम गजनफर द्वारा दिए गए 51 रन, आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में स्पिनर द्वारा दिए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले 2019 में हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए प्रयास रे बर्मन ने 56 रन दिए थे।
20. आईपीएल में हार्दिक पांड्या द्वारा एक ओवर में दिए गए रनों की संख्या 25 रन संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक है, इससे पहले उन्होंने 2024 में वानखेड़े में सीएसके के खिलाफ 26 रन दिए थे।
21. फिन एलन (5259) आईपीएल डेब्यू के समय टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा रन डेविड मलान (6258 रन) ने बनाए थे, जिन्होंने आईपीएल 2021 में पीबीकेएस के लिए डेब्यू किया था।
22. आईपीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक मैच
- 190 – सुनील नरेन*
- 189 – कीरोन पोलार्ड
- 184 – एबी डीविलियर्स
- 184 – डेविड वार्नर
- 161 – डीजे ब्रावो