Posted inक्रिकेट (Cricket)

3 विदेशी तेज गेंदबाज, जो CSK में चोटिल नाथन एलिस को कर सकते रिप्लेस

3 विदेशी तेज गेंदबाज, जो CSK में चोटिल नाथन एलिस को कर सकते रिप्लेस

Nathan Ellis Replacement For CSK: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण बाहर हो गए हैं। मथीशा पथिराना को रिलीज किए जाने के बाद, उम्मीद थी कि एलिस गेंदबाजी आक्रमण को लीड करेंगे और डेथ ओवरों में गेंद से मोर्चा संभालेंगे लेकिन वह हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए।

इसी वजह से नाथन एलिस अब IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे और सभी के मन में सवाल है कि उनकी जगह रिप्लेसमेंट के रूप में कौन से विकल्प हो सकते हैं। चलिए हम आपको उन 3 विदेशी गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जो CSK के लिए एलिस का अच्छा विकल्प बन सकते हैं।

ये 3 विदेशी गेंदबाज नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में CSK में हो सकते हैं शामिल

1. स्पेंसर जॉनसन

3 विदेशी तेज गेंदबाज, जो CSK में चोटिल नाथन एलिस को कर सकते रिप्लेस

इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का है, जो आईपीएल में अभी तक गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। 30 वर्षीय गेंदबाज ने 9 आईपीएल मुकाबलों में 5 विकेट झटके हैं। उनका रिकॉर्ड ज्यादा प्रभावशाली नहीं है लेकिन बाएं हाथ के पेसर के पास काबिलियत की कमी नहीं है। ओवरऑल टी20 में जॉनसन ने 71 मुकाबलों में 85 विकेट चटकाए हैं और 7.94 की शानदार इकॉनमी है।

स्पेंसर जॉनसन के पास तेज गति और वैरिएशंस काफी अच्छे हैं। इसके अलावा यॉर्कर डालने में भी जॉनसन माहिर हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज CSK के लिए अपने ही हमवतन नाथन एलिस का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकता है। जॉनसन ने कुछ दिनों पहले ही PSL 2026 से अपना नाम भी वापस लिया है। ऐसे में वो पूरे सीजन IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे।

2. ओटनील बार्टमैन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन भी CSK के लिए नाथन एलिस का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। इस गेंदबाज से चेन्नई फ्रेंचाइजी का मैनेजमेंट परिचित भी है, क्योंकि MLC में बार्टमैन टेक्सास सुपर किंग्स के लिए 2024 के सीजन में खेल चुके हैं। यह टीम चेन्नई फ्रेंचाइजी की ही है। बार्टमैन के पास T20 का काफी ज्यादा अनुभव है और वह 113 मैचों में 160 विकेट चटका चुके हैं।

हालांकि, ओटनील बार्टमैन PSL 2026 के लिए साइन किए गए हैं लेकिन अगर उन्हें IPL में CSK द्वारा चुना जाता है तो पूरी उम्मीद है कि यह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पाकिस्तान की लीग से अपना नाम वापस ले लेगा।

3. गेराल्ड कोएत्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में किसी ने भी नहीं खरीदा था, जो काफी हैरान करने वाला फैसला रहा था। कोएत्जी के पास तेज गति से गेंदबाजी की क्षमता के अलावा लोअर ऑर्डर में बड़े हिट लगाने की काबिलियत भी है। इसके बावजूद, इस खिलाड़ी पर किसी ने भी दांव नहीं लगाया था और अब इसका फायदा CSK उठा सकती है। नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में कोएत्जी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

SA20 में गेराल्ड कोएत्जी CSK की फ्रेंचाइजी के लिए दो सीजन खेल भी चुके हैं। ऐसे में कोएत्जी से टीम मैनेजमेंट काफी अच्छी तरफ वाकिफ होगा। अगर टी20 क्रिकेट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 82 मैचों में 104 विकेट झटके हैं, जिससे साफ़ पता चलता है कि इस फॉर्मेट में उन्हें पता है कि किस तरह की गेंदबाजी करनी है।

FAQs

IPL 2026 से नाथन एलिस के बाहर होने की वजह क्या है?
हैमस्ट्रिंग इंजरी
नाथन एलिस को CSK ने IPL 2026 के लिए कितनी धनराशि में रिटेन किया था?
2 करोड़

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बड़ा संकट, कमिंस, हेजलवुड के बाद अब स्टार्क भी आउट, खेलने से किया इंकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!