क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) पर हमला बोलते हुए कहा कि धोनी ने उन्हें पर्याप्त मौका नहीं दिया। शतक लगाने के बाद ही उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्होंने धोनी (Dhoni) से सवाल पूछते हुए कहा कि वो ये बताएं कि मुझे टीम से क्यों निकाला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ना तो कोहली ने रन बनाए और ना रोहित-रैना ने। अब
तो खोने को कुछ नहीं बचा।
उनके इस कथन के बाद धोनी को ट्रोल किया जाना सवाभाविक था। मनोज तिवारी को धोनी ने दुश्मनी में नहीं बल्कि किसी और वजह से बाहर किया था। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से 3 अहम कारण बताएंगे जिसकी वजह से मनोज तिवारी को बाहर किया गया था।
प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव

मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया और 2015 में ज़िम्बाव्बे के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के लिए आखिरी मुकाबला खेले थे। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मुकाबला खेलने को मिला, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक को छोड़ दें तो एक भी पारी ऐसी नहीं थी जिसे देखकर तिवारी को लगातार मौका दिया जाता।
विश्व कप 2011 के बाद जब टीम इंडिया को नए सिरे से तैयार किया जा रहा था, तब तिवारी को पांच मैचों में अजमाया गया था, तब उऩका प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह बरकरार नहीं रख पाए।
रोहित-धवन बन चुके थे पहली पसंद
मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) की तरह ही टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन संघर्ष कर रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने मिल रहे मौके का फायादा उठाना शुरू कर दिया।वहीं दूसरी ओर मनोज तिवारी लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। धीरे-धीरे रोहित-धवन टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बनते चल गए और तिवारी साइड होते चले गए।
CSK कोटा ने भी पहुंचाया नुकसान
एमएस धोनी टीम इंडिया (Team India) के कप्तान के साथ CSK के भी कप्तान थे। एक वक्त ऐसा था, जब CSK के लिए खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी को आसानी से टीम इंडिया में जगह मिल जा रही थी। खराब खेलने के बाद भी खिलाड़ी को लगातार मौका दिया जा रहा था। रैना, अश्विन, जडेजा आदि खिलाड़ियों को काफी मौका दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) कभी भी CSK की टीम का हिस्सा नहीं रहे इसके चलते भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।
यह भी पढ़ेंः कोडी रोड्स नहीं बल्कि ये 3 दिग्गज दे सकते थे रोमन रेंस को WrestleMania XL में कड़ी चुनौती, बिग डॉग को चबवा डालते लोहे के चने