MS Dhoni: शनिवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेले गए मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में पांच बार आईपीएल (IPL) टाइटल जीत चुकी सीएसके की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई।
आईपीएल 2024 से पहले माना जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस आईपीएल सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इससे पहले 2023 के सीजन में रिटायरमेंट के सवाल पर कहा था कि वें फैंस के लिए एक सीजन और खेलना चाहते हैं।
MS Dhoni खेलेंगे IPL 2025
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग में एक और सीजन खेलते हुए दिख सकते हैं। धोनी (MS Dhoni) ने इससे पहले 2023 के आईपीएल सीजन को जीतने के बाद कहा था कि वें फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सीजन धोनी (MS Dhoni) का आईपीएल में आखिरी साल है।
इस दौरान जब उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन के शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंप दी, तब इससे और कयास लगाए जाने लगे कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। हालांकि, उन्होंने अब तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में वें आईपीएल 2025 खेलते हुए दिख सकते हैं।
इन तीन कारणों से MS Dhoni ने नहीं लिया है संन्यास
शनिवार रात को आरसीबी के खिलाफ हार के बाद माना जा रहा था कि यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आखिरी मुकाबला था। हालांकि, तीन कारण ऐसे हैं, जिसकी वजह से धोनी (MS Dhoni) ने संन्यास का ऐलान नहीं किया है। पहला कारण यह है कि इस साल ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तानी सौंपने के बाद धोनी (MS Dhoni) उनकी कप्तानी को नजदीक से देख रहे होंगे।
ऐसे में धोनी (MS Dhoni) चाहते होंगे कि ऋतुराज को कप्तान के तौर पर और अधिक ग्रूम किया जाय। दूसरा कारण यह है कि धोनी (MS Dhoni) इस फॉर्म और फिटनेस अभी भी चिंता की बात नहीं है। अगले साल तक लंबे ब्रेक के बाद उनका घुटना पूरी तरह ठीक हो जाएगा। इसके साथ धोनी एक और आईपीएल टाइटल के साथ विदाई चाहते होंगे।
यह भी पढ़ें: रोहित-द्रविड़ को कुछ नहीं समझते भारत के ये 3 सीनियर खिलाड़ी, टीम इंडिया में चलाते सिर्फ अपनी मनमानी