सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। अबतक इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जबकि इस सीरीज में चोट के चलते सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका नहीं मिला।
अगर सूर्यकुमार यादव फिट रहते तो उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है। जबकि अब सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, आज हम भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक ऐसी पारी की बात करेंगे। जिसमें उन्होंने गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दी थी।
Suryakumar Yadav ने खेली थी ताबड़तोड़ पारी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की तरफ से खेलते हैं। लेकिन साल 2021 में क्लब क्रिकेट इनविटेशन शील्ड फाइनल में सूर्या जिमखाना टीम की तरफ से खेले थे और बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में प्यायदे एसीसी के खिलाफ मात्र 152 गेंदों में 249 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में सूर्यकुकमार यादव ने 37 चौके और 5 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार यादव की इस बेहतरीन पारी के चलते टीम को 298 रनों से जीत मिली थी। सूर्यकुमार यादव घरेलु क्रिकेट कुछ कमाल की पारियां खेल चुकें हैं।
अभी चोट के चलते चल रहे हैं बाहर
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय चोट के चलते बाहर चल रहे हैं। सूर्या को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में चोट लगी थी। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ही टीम इंडिया के कप्तान थे। 3 टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हुई थी। जबकि साउथ अफ्रीका से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज हुई थी। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 करियर का चौथा शतक लगाया था। जिसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
आईपीएल में कर सकते हैं वापसी
बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। चोटिल खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर दोबारा वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव अप्रैल तक फिट हो जाएंगे। जिसके चलत आईपीएल के शुरुआती मैचों एमी सूर्यकुमार नहीं खेल पाएंगे। वहीं, आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है और इस वर्ल्ड कप में सूर्या दोबारा टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर
बता दें कि, सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए 37 वनडे मैच खेल चुकें हैं और 25 की औसत से 773 रन बनाए हैं। सूर्या के नाम वनडे में 4 अर्धशतक है। जबकि सूर्यकुमार यादव 60 टी20 मैचों में 171 की स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव टी20 में 4 शतक और 17 अर्धशतक लगा चुकें हैं। वहीं, सूर्या को टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 1 मैच खेलने का मौका मिला है। जिसमें उन्होंने 8 रन बनाए थे।