SRH के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव, ईशान-रोहित बाहर, अर्जुन को पहली बार मौका 1

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का 11वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ वानखेड़े के मैदान पर 3 मई को खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते मुंबई इंडियंस टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई है।

जबकि अब मुंबई इंडियंस को अपना 12वां मुकाबला सनराजइर्स हैदराबाद के साथ वानखेड़े मैदान पर सोमवार को खेलना है। सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अब टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगी।

Advertisment
Advertisment

ईशान किशन और रोहित शर्मा को किया जा सकता है बाहर

SRH के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव, ईशान-रोहित बाहर, अर्जुन को पहली बार मौका 2

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अबतक ईशान किशन 11 मैचों में 23 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 257 रन ही बना पाए हैं।

जबकि ईशान किशन ने 11 पारियों में मात्र 1 ही अर्धशतक जड़ा है। जबकि रोहित शर्मा भी एक शतक के अलावा इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जबकि रोहित शर्मा को चोट भी लगी है। जिसके चलते ईशान किशन और रोहित शर्मा दोनों खिलाड़ियों को हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका

बता दें कि, आईपीएल 2023 में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अबतक अर्जुन तेंदुलकर एक भी मुकाबला नहीं खेलें हैं।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते अब उम्मीद जताई जा रही है कि, सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को नमन धीर की जगह मौका मिल सकता है। जिनका प्रदर्शन पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ खराब रहा था।

कॉटजी की जगह लुक वुड को मिल सकता है मौका

साउथ अफ्रीका टीम के युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कॉटजी का आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से आईपीएल में डेब्यू हुआ। कॉटजी का प्रदर्शन आईपीएल में मिला जुला रहा है। क्योंकि, उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी 10 से ऊपर रही है। जिसके चलते अब कॉटजी की जगह तेज गेंदबाज लुक वुड को मौका मिल सकता है।

सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ Mumbai Indians की संभावित प्लेइंग 11

हार्विक देसाई (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, लुक वुड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

Also Read: ‘इसे तुरंत बाहर निकालो…’ मुंबई की 8वीं हार के बाद हार्दिक पांड्या पर भड़के इरफ़ान पठान, इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की दी सलाह