4 big players like Rohit-Maxwell-Jadeja-Rahul will be released before IPL 2025! These 9 big giants are also on leave

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) टीम चैंपियन बनी। जबकि अब आईपीएल के 18वें सीजन में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी 10 टीमों में हमें बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन दिसंबर 2024 में हो सकता है।

मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि, सभी टीमें महज 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा खिलाड़ी भी रिलीज हो सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

रोहित और जडेजा हो सकते हैं रिलीज

रोहित-मैक्सवेल-जडेजा-राहुल जैसे 4 बड़े खिलाड़ी IPL 2025 से पहले होंगे रिलीज! ये 9 बड़े दिग्गजों की भी छुट्टी 1

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। जिसके बाद से अब खबर आ रही है कि, मुंबई अब रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज करने जा रही है। हालांकिम अभी इस बात की कोई पुस्टि नहीं हुई है।

लेकिन रोहित को मुंबई रिलीज करने के फिराक में दिख रहे हैं। जबकि इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को भी टीम रिलीज कर सकती है। क्योंकि, जडेजा का प्रदर्शन अबतक सीएसके की तरफ पिछले साल कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है।

मैक्सवेल और राहुल भी हो सकते हैं रिलीज

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम भी ग्लेन मैक्सवेल से रिलीज कर सकती है। क्योंकि, मैक्सवेल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में बहुत ही खराब रहा था। जिसके चलते उन्हें टीम बाहर कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

जबकि इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल को भी टीम रिलीज कर सकती है। क्योंकि, राहुल और मैनजमेंट के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके चलते अब राहुल को भी टीम से रिलीज किया जा सकता है।

9 बड़े दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2025 में इन चारों खिलाड़ियों के अलावा भी 9 दिग्गजों खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। जिसमें अल्जारी जोसेफ, मोईन अली, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, एमएस धोनी, पियूष चावला, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। क्योंकि, इन खिलाड़ियों की अब उम्र काफी हो चुकी है और पिछले कुछ सीजन में इनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। जिसके चलते इन 9 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है।

Also Read: बाबर आजम का टी20 में दोहरा शतक तो ODI में तिहरा शतक हुआ पक्का, 24 तारीख से सीरीज खेलने पाकिस्तान आएगी उनकी फेवरेट टीम