Posted inक्रिकेट (Cricket)

5 बड़े कारण, क्यों Dhoni को एक बार फिर से टीम Team India का मेंटोर बना रही हैं BCCI

5 बड़े कारण, क्यों Dhoni को एक बार फिर से टीम Team India का मेंटोर बना रही हैं BCCI 1

Ms Dhoni: अगले साल फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में T20 विश्व कप का आयोजन होना है। उसके लिए भारत अपनी तैयारियां जोरों शोरों से कर रहा है। और इस वक्त एशिया कप खेलने के लिए बेहद जल्द भारतीय टीम दुबई रवाना होने वाली है। और इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटर (Mentor) बनने के लिए ऑफर दिया गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच बड़े कारणों के बारे में बताएंगे कि आखिर क्यों बीसीसीआई भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटोर बनाने का ऑफर दे रही है और इससे भारतीय टीम को क्या फायदा होगा? तो चलिए इस पर विस्तार से आपको बताते हैं।

2021 T20 विश्व कप में भी धोनी को बनाया गया था मेंटर

साल 2021 में यूएई में T20 विश्व कप का आयोजन हुआ था। और उस T20 विश्व कप में भारतीय टीम (Team India) के पूर्व महान दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को भारतीय टीम का मेंटर (Mentor) बनाया गया था। उस वक्त टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री थे और कप्तान विराट कोहली थे।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाने का ये दांव टीम इंडिया के लिए सफल साबित नहीं हो सका था और भारतीय टीम पहले राउंड में ही t20 विश्व कप से बाहर हो गई थी। उसके बाद विराट कोहली ने भारत की T20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी और रवि शास्त्री का बतौर हेड कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था।

यह भी पढ़ें :हो गया ऐलान, रोहित शर्मा के बाद अय्यर और गिल नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया ODI कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी को मिला मेंटर बनने का ऑफर

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) को बीसीसीआई ने फरवरी 2026 में होने वाले T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनने का ऑफर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार धोनी को यह ऑफर दिया गया है और इस पर अभी आगे कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

(1) युवाओं को मिलेगा धोनी का मार्गदर्शन

बीसीसीआई अगर भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) को चुनती है तो इससे युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। क्योंकि t20 विश्व कप 2026 में भारत की बिल्कुल युवा टीम है। बेशक कप्तान सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन को अनुभव बहुत है लेकिन इसके अलावा टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी भी हैं जिनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी का गाइडेंस मिलेगा तो टीम इंडिया के लिए यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

(2) गंभीर के साथ जम सकता है कांबिनेशन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) और गौतम गंभीर दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी फील्ड पर तो उतनी नहीं जमती थी. लेकिन मकसद दोनों का हमेशा एक ही रहा है। 2011 विश्व कप में भारतीय टीम जब संघर्ष कर रही थी तब गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने ही एक शानदार साझेदारी की थी और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।

गंभीर ने भी कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी के जमकर तारीफ की है। ऐसे में अगर वह धोनी मेंटर बनते हैं तो शायद ही गंभीर को कोई समस्या हो।

(3) सूर्यकुमार यादव के साथ कर सकते हैं अनुभव साझा

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बतौर भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर यह पहला आईसीसी इवेंट होगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने किसी भी आईसीसी इवेंट में कप्तानी नहीं की है। और यहां पर महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) बतौर मेंटर सूर्यकुमार यादव के साथ एक बेहतर काम कर सकते हैं। और उन्हें अपने अनुभव साझा कर सकते हैं कि किस तरीके से उन्होंने अपने पहले आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी और उसमें भी युवा खिलाड़ी थे।

सूर्यकुमार यादव के साथ महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का कॉम्बिनेशन भी अच्छा खासा जम सकता है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव भी महेंद्र सिंह धोनी को काफी पसंद करते हैं और कई इंटरव्यू में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ भी की है। और अब बतौर मेंटर और कप्तान यह जोड़ी भारतीय टीम के लिए कमाल कर सकती है।

(4) अहम मौकों पर दबाव झेलने में कर सकते हैं मदद

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए इस मामले में भी तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। युवा बल्लेबाज हमेशा अहम मौकों पर बिखरते हैं। और महेंद्र सिंह धोनी का नाम उन खिलाड़ियों में शुमार है जो दबाव में हमेशा निखारते थे।

ऐसे मे धोनी (Ms Dhoni) उन युवा खिलाड़ियों को यह भी बता सकते हैं कि किस तरीके से मैच को फिनिश करना है और किस तरीके से अहम मौके पर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना है और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। क्योंकि धोनी ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए यह सब किया है। और अब वह अपना अनुभव युवा खिलाड़ियों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

(5) विपरीत परिस्थितियों में जीत दिलाने का है विनिंग फार्मूला

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) की बात की जाए तो धोनी को हमेशा कूल (Cool) कहा जाता है। क्योंकि परिस्थितियों चाहे कैसी भी हो धोनी हमेशा कूल रहते हैं और उनके पास में मैच जिताने का विनिंग फार्मूला है।

2013 की चैंपियंस ट्रॉफी कौन भूल सकता है जहां पर टीम इंडिया ने बेहद कम स्कोर बनाया था और एक वक्त पर टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन धोनी (Ms Dhoni) के दृढ़ निश्चय ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। और कुछ ऐसा ही काम धोनी भारत के युवा खिलाड़ियों के साथ भी कर सकते हैं। और टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में उनके साथ काम करने में किसी को कोई दिक्कत भी नहीं होगी।

FAQs

महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट कब लिया था?

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को रिटायरमेंट लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र क्या है?

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 44 वर्ष है।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!