Posted inक्रिकेट

IPL 2025 से पहले बाहर हुए 5 खिलाड़ी, एक पर लगा बैन तो बाकि खिलाड़ियों की इस कारण से हुई छुट्टी

IPL 2025 से पहले बाहर हुए 5 खिलाड़ी, एक पर लगा बैन तो बाकि खिलाड़ियों की इस कारण से हुई छुट्टी 1

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। वहीं फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन IPL 2025 की शुरुआत होने से पहले ही कुछ धाकड़ खिलाड़ी बाहर होते जा रहे हैं। अब तक कुल 5 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। बाहर हुए 5 खिलाड़ियों में से एक पर 2 साल बैन तक लगा है। तो चलिए कौन कौन से हैं वो खिलाड़ी जो IPL 2025 से पहले हुए बाहर।

IPL 2025 से पहले बाहर हुए ये 5 खिलाड़ी

IPL 2025 से पहले बाहर हुए 5 खिलाड़ी, एक पर लगा बैन तो बाकि खिलाड़ियों की इस कारण से हुई छुट्टी 2

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। इस वजह से बीसीसीआई ने उन पर 2 साल का बैन लगा दिया है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, नीलामी में चुने जाने के बाद बिना उचित कारण के टूर्नामेंट से हटने पर खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) द्वारा आईपीएल नीलामी में 6.25 करोड़ में खरीदा गया था। वे 2028 से पहले इंडियन प्रीमियर(IPL) लीग में नहीं खेल पाएंगे।

अल्लाह गजनफर

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण वे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। अल्लाह गजनफर को पीठ में चोट लगी है। उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। अल्लाह गजनफर को स्पाइनल फ्रैक्चर हुआ है। अल्लाह गजनफर मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया है।

लिजाड विलियम्स

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। लिजाड विलियम्स घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने लिजाड विलियम्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है।

ब्रायडन कार्स

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। ब्रायडन कार्स के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें एक करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है। वियान मुल्डर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 60 विकेट और 970 रन बनाए हैं।

 

उमरान मलिक

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। उमरान मलिक चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा। उमरान मलिक को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में शामिल किया था। केकेआर ने उनकी जगह पेसर चेतन साकरिया को टीम में शामिल किया है। उमरान मलिक अपनी तेज गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 75 लाख रुपये बेस प्राइस पर खरीदा था।

ये भी पढ़ें: RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए KKR की प्लेइंग इलेवन फिक्स, बुमराह जैसे तेज गेंदबाज का डेब्यू

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!