Cricket : क्रिकेट (Cricket) के इतिहास में कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन कुछ मैच ऐसे होते हैं जो खेल की परिभाषा ही बदल देते हैं। ऐसा ही एक ऐतिहासिक मुकाबला तब देखने को मिला जब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 244 रनों का विशाल लक्ष्य महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया गया। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि क्रिकेट (Cricket) की सीमाओं को तोड़ने वाला प्रदर्शन था। इस मैच ने दिखा दिया कि आधुनिक क्रिकेट में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
41 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
बुल्गारिया और जिब्राल्टर के बीच खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजों का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने रिकॉर्ड बुक को हिला कर रख दिया। पूरे मैच में कुल 41 छक्के और 39 चौके लगे, जो किसी एक T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड है। जिब्राल्टर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 243 रन बनाए। उनकी पारी में 20 चौके और 18 छक्के शामिल थे, जिससे उन्होंने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जिब्राल्टर की धमाकेदार बल्लेबाजी
जिब्राल्टर की ओर से ओपनर फिलिप राइक्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 73 रन ठोके। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 4 चौके शामिल थे। कप्तान इयान लैटिन ने भी शानदार साथ निभाते हुए 28 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। इसके अलावा लुई ब्रूस ने तेज 24 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जिब्राल्टर के बल्लेबाजों के सामने बुल्गारिया के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और रन रोकने में नाकाम रहे।
244 रन का ऐतिहासिक चेज
243 रनों का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन बुल्गारिया ने इसे बेहद आसान बना दिया। टीम ने 14.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। यह T20 इंटरनेशनल इतिहास में पहली बार हुआ जब इतना बड़ा लक्ष्य इतने कम ओवरों में चेज किया गया। बुल्गारिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जिब्राल्टर के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
मनन बशीर और ईसा जारू का तूफान
इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो मनन बशीर रहे, जिन्होंने मात्र 21 गेंदों में 70 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 333.33 रही और उन्होंने 9 छक्के लगाए। ईसा जारू ने भी 24 गेंदों पर 69 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। खास बात यह रही कि मनन बशीर ने एक ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए, जिससे मैच पूरी तरह बुल्गारिया के पक्ष में चला गया। यह प्रदर्शन लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में याद रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से भारत का टेस्ट मैच, 15 सदस्यीय टीम फाइनल! गिल(कप्तान), पंत, केएल, जडेजा….