शिखर धवन(Shikhar Dhawan) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने (Shikhar Dhawan)भारत के लिए एक से बढ़कर एक यादगार पारियां खेली है। उनकी(Shikhar Dhawan) सबसे यादगार पारियों में से एक पारी है जब उन्होंने 248 रन की तूफानी पारी खेली थी।
अफ्रीका के खिलाफ Shikhar Dhawan ने खेली 248 रनों की पारी
अफ्रीका के खिलाफ Shikhar Dhawan ने खेली 248 रनों की पारी खेली थी। एलसी डीविलियर्स ओवल, प्रिटोरिया में भारत ‘ए’ बनाम दक्षिण अफ्रीका ‘ए’के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया था। शिखर धवन ने 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने(Shikhar Dhawan) इस पारी में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने(Shikhar Dhawan) इस पारी में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। भारत ‘ए’ ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 433 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यह किसी भी भारतीय टीम का लिस्ट ‘ए’ मैचों में सबसे ज्यादा स्कोर है।
इंडिया A ने मेजबान टीम साउथ अफ्रीका को 39 रन से हराया
शिखर धवन(Shikhar Dhawan) की इस तूफानी पारी की बदौलत भीरत ए ने 50 ओवर्स में3 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए थे। जिसमें धवन ने 248, कप्तान पुजारा नेाबाद 109 और मुरली वियज से ने 40 रनों का योगदान दिया था। वहीं इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ए की टीम 394 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में भारत ने 39 रन से जीत दर्ज की थी।
Shikhar Dhawan का क्रिकेट करियर
धवन (Shikhar Dhawan)ने 2004 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने(Shikhar Dhawan) 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जहाँ उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया। उन्होंने(Shikhar Dhawan) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 में ‘गोल्डन बैट’ जीता। वह 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने (Shikhar Dhawan)भारतीय टीम में ओपनिंग करते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। शिखर धवन(Shikhar Dhawan) ने 24 अगस्त 2024 को क्रिकेट के सभी प्रारूपो से सन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उनके(Shikhar Dhawan) नाम वनडे में भारत के लिए 2000 और 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज होने का भी रिकॉर्ड है। धवन(Shikhar Dhawan) 100वें वनडे मैच में सेंचुरी जड़ने वाले इकलौते भारतीय हैं।
ये भी पढ़ें: IPL में टेस्ट क्रिकेट का ऑडिशन देना पड़ा तिलक वर्मा को भारी, रिटायर्ड आउट होकर बने मुंबई इंडियंस की हार का विलेन