6,6,6,6,6,6.... रजत पाटीदार ने रणजी में खेली मैराथन पारी, 406 बॉल में इतने रन ठोक मचाया कोहराम 1

रजत पाटीदार (Rajat Patidar): टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में हमें ज्यादा चौके और छक्के देखने को नहीं मिले हैं। क्योंकि, वेस्टइंडीज और अमेरिका के मैदान गेंदबाजों को ज्यादा मदद कर रहे हैं। जिसके चलते हमें कई मैच लो स्कोरिंग वाले देखने को मिले हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल 2024 (IPL 2024) खेला गया था।

जिसमें हमें लगभग सभी ही मैच हाई स्कोरिंग वाले देखने को मिले थे। जबकि आईपीएल 2024 में युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। वहीं, अब रजत पाटीदार द्वारा खेली गई एक मैराथन पारी की जमकर तारीफ की जा रही है। जिसमें पाटीदार ने 406 गेंदों का सामना किया था।

Advertisment
Advertisment

Rajat Patidar ने खेली थी मैराथन पारी

6,6,6,6,6,6.... रजत पाटीदार ने रणजी में खेली मैराथन पारी, 406 बॉल में इतने रन ठोक मचाया कोहराम 2

बता दें कि, रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का प्रदर्शन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है। जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया में भी डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, आज हम जिस पारी की बात करेंगे वह पारी साल 2018 रणजी ट्रॉफी की है। रणजी ट्रॉफी 2018 में मध्य प्रदेश और तमिलनाडु का मुकाबला खेला गया था।

जिसमें राजर पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और तमिलनाडु के गेंदबाजों की हवा निकाल दी थी। क्योंकि, पाटीदार ने मुश्किल पिच पर 406 गेंदों का सामना करते हुए 196 रन बनाए थे और अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 1 छक्का लगाया था।

आईपीएल में भी रहा था शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की तरफ से खेलते हुए रजत पाटीदार की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन कुछ मैचों के बाद पाटीदार का हमें एक अलग रूप देखने को मिला था। क्योंकि, पाटीदार ने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2024 में 13 पारियों में 5 अर्धशतक जड़े थे। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 177 का रहा था। रजत पाटीदार ने आईपीएल के 17वें सीजन में 13 पारियों में कुल 395 रन बनाए और उन्होंने इस सीजन 33 छक्के भी जड़े थे।

Advertisment
Advertisment

जिम्बाब्वे के खिलाफ मिल सकता है मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना है। 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज के खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला सकता है। जिसमें रजत पाटीदार का भी नाम शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि, रजत पाटीदार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है।

Also Read: शोएब मलिक ने संन्यास से लिया यु टर्न, पाकिस्तान के लिए फिर से खेलेंगे ODI क्रिकेट, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में हराने के लिए उठाया कदम