Umesh Yadav: भारतीय टीम (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव को हम बड़े-बड़े बल्लेबाजों के डंडे बिखेरने के लिए जानते हैं। हमने उमेश यादव (Umesh Yadav) को दुनिया भर में जाकर अपनी गेंदबाजी से कमाल करते देखा है।
लेकिन आज हम आपको उमेश यादव (Umesh Yadav) के उस कारनामें के बारे में बताएंगे जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। और यह कारनामा उन्होंने अपनी गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी से कर दिखाया था। आज उसी के बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
गेंद नहीं बल्कि बल्ले से Umesh Yadav ने मचाया तहलका
भारतीय टीम (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो कई बार लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए देखा है। चाहे वह नाथन लॉयन के खिलाफ हो या फिर श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाजी के खिलाफ हो। उमेश यादव हमेशा अपनी बल्लेबाजी से जलवा दिखाते रहे हैं।
9वे नंबर पर आकर Umesh Yadav ने जड़ा शतक
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपने बल्ले से तहलका उस वक्त मचाया जब साल 2015 में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का एक मुकाबला उड़ीसा के खिलाफ खेला जा रहा था। विदर्भ (Vidharbha) की ओर से खेलते हुए उमेश यादव ने इस मुकाबले में 9वे नंबर पर आकर शतक जड़ा था।
यह भी पढ़ें :सिफारिश से चुना गया ये खिलाड़ी, वरना एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं थी
विदर्भ (Vidharbha) की ओर से ओडिशा के खिलाफ खेलते हुए गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने 128* रनों की शानदार पारी खेली.जिसमें सात चौके और सात गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उमेश यादव (Umesh Yadav) की इस शानदार पारी की बदौलत विदर्भ ने 467 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था।
259 से 467 रन तक का तय किया सफर
विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम (VCA) नागपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में विदर्भ (Vidharbha) की रणजी टीम (Ranji Team) ने ओडिशा के सामने पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। विदर्भ ने अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट पर 256 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लेकिन उसका सातवां विकेट 279 रन पर ही गिर गया।
इसके बाद बैटिंग करने आए स्टार गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना शुरू किया। उन्होंने रवि जांगिड़ के साथ 14 रन की साझेदारी की थी कि टीम का आठवां विकेट 293 रन के स्कोर पर ही गिर गया।
ताबड़तोड़ अंदाज में Umesh Yadav ने जड़ा था शतक
इस मुकाबले की बात की जाए तो उमेश यादव (Umesh Yadav) ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और और गेंदबाज अक्षय वखारे के साथ 102 रनों की साझेदारी करके टीम का स्कोर 9 विकेट पर 395 तक पहुंचा दिया। वखारे ने 34 रन बनाए। इसके बाद यादव ने रविकुमार ठाकुर के साथ मोर्चा संभाला और शानदार शतक लगाकर टीम का स्कोर 467 तक ले गए।
उन्होंने ठाकुर के साथ भी 72 रन की साझेदारी की। यादव 128 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसके लिए उन्होंने महज 119 गेंदें खेलीं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 107.56 का रहा। इस तरह से उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट का भी पहला शतक जड़ा।
Umesh Yadav का अंतरराष्ट्रीय करियर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक टीम इंडिया (Team India) के लिए 57 टेस्ट मैच की 112 पारियों में कुल 170 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा 75 वनडे मैचों में उमेश ने भारत के लिए 106 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए उन्होंने 9 T20 मुकाबले भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 12 विकेट हासिल किये हैं।