Posted inक्रिकेट (Cricket)

शादी को हुए 9 साल… लेकिन अब तक नहीं बना पिता, आज भी बिना बच्चे के हैं ये स्टार भारतीय क्रिकेटर

शादी को हुए 9 साल... लेकिन अब तक नहीं बना पिता, आज भी बिना बच्चे के हैं ये स्टार भारतीय क्रिकेटर 1

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शादी के काफी लंबे वक्त बाद बेबी प्लान किया। क्योंकि हर कपल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार होने से पहले कुछ साल इंतजार करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक ऐसा ही खिलाड़ी है जो शादी के 9 साल बाद भी आज पिता नहीं बन सका है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है वो खिलाड़ी। तो चलिए जानते हैं कौन है ये स्टार भारतीय क्रिकेटर(Indian Cricketer) जो शादी के इतने सालों बाद भी पिता नहीं बन सका है।

कौन है ये भारतीय क्रिकेटर

शादी को हुए 9 साल... लेकिन अब तक नहीं बना पिता, आज भी बिना बच्चे के हैं ये स्टार भारतीय क्रिकेटर 2

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम सूर्यकुमार यादव है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी को 9 साल हो चुके हैं। इस दौरान उनके चाहने वाले यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके घर में किलकारियां कब गूंजेंगी। हालांकि अभी तक सूर्यकुमार यादव पिता नहीं बने हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी का शादी के बाद का जीवन काफी खुशहाल है। दोनों अक्सर साथ में घूमते-फिरते और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। देविशा शेट्टी कई बार सूर्यकुमार यादव के साथ मैच देखने भी जाती हैं।

2016 में की थी शादी

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने साल 2016 में शादी की थी। सूर्यकुमार यादव एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। देविशा शेट्टी एक बिजनेसवुमन हैं। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालकिन हैं।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव, जिन्हें ‘स्काई’ के नाम से भी जाना जाता है, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे मुंबई इंडियंस को कुछ मैच जीतने में मदद मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की पारी खेल कर मैच बचाने की कोशिश की थी। सूर्यकुमार यादव ने 3 मैचों में 52.00 की औसत से 104 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6….. IPL 2025 में ना बिकने वाले खिलाड़ी का दिखा रौद्र रूप, गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए ठोक डाले 150 रन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!