Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

विराट कोहली के पिता बनते ही आई एक बुरी खबर, दिग्गज क्रिकेटर ने भारत की टीम से खेलने से किया इंकार

A bad news came as soon as Virat Kohli became a father, the veteran cricketer refused to play for the Indian team.

विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने  15 फरवरी को लंदन में बेटे को जन्म दिया है। दंपती ने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट तीन साल पहले पहली बार बेटी के पिता भी बने थे। उनकी बेटी का नाम वामिका है। बेटे के जन्म को लेकर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को समय देने के लिए इंग्लैंड सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

इस बीच भारतीय क्रिकेट को लेकर एक और खबर आ रही है। यह खबर अच्छी नहीं बल्कि बुरी है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने भारत की ओऱ से खेलने को मना कर दिया है। इसकी जानकारी खुद उसी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। खिलाडी़ ने टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हनुमा विहारी ने खोला मोर्चा

2022 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) अभी रणजी क्रिकेट में वयस्त हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के बीच कप्तानी का पद छोड़ दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

उऩ्होंने यह भी कहा कि वह अब आंध्र टीम के लिए किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेलेंगे। विहारी के इस फैसले के बाद पूरे क्रिकेट जगह में हल्ला मच गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hanuma vihari (@viharigh)

क्या है पूरा मामला ?

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि उन्हें टीम के 17 वें नंबर के खिलाड़ी को डांटने की सजा दी गई है। उन्होंने कहा उस खिलाड़ी ने अपने पिता से उनकी शिकायत कर दी। उसके पिता राजनेता है। उन्हीं के कहने पर विहारी को कप्तानी से हटाया गया है।

विहारी जिस खिलाड़ी पर आऱोप लगा रहे थे। उसने भी इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सफाई दी है। परुधवी राज ने कहा विहारी जिस 17 वें खिलाड़ी की बात कर रहें हैं वह वही हैं।  विहारी को लेकर परुधवी ने कहा कि आपको सेंप्थी लेने के बजाय गेम जीतने पर ध्यान देना चाहिए। विहारी जो भी कुछ मेरे लेकर कह रहे हैं  वह बिल्कुल झूठ है। उस दिन क्या हुआ था, यह बात हर कोई जानता है।

विहारी का अंतरराष्ट्रीय करियर

हनुमा विहारी ने भारत के लिए आखिरी बार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे। इसके बाद से वह लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विहारी ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच की 28 पारियों में 839 रन बनाए हैं। विहारी के नाम एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। विहारी ने 10 पारी में गेदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिया है। विहारी को वनडे और टी20 खेलने को मौका नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ेंःईशान किशन की अचनाक चमकी किस्मत, 5वें टेस्ट के लिए टीम इंडिया में एंट्री, इस पर्ची खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!