Posted inक्रिकेट (Cricket)

एक फैसला जिस ने बदल ही दुनिया, OTD रोहित शर्मा ने किया था MI के लिए डेब्यू, जानें कितनी मिली थी सैलरी और बनाए थे कितने रन

एक फैसला जिस ने बदल ही दुनिया, OTD Rohit Sharma ने किया था MI के लिए डेब्यू, जानें कितनी मिली थी सैलरी और बनाए थे कितने रन

Rohit Sharma Mumbai Indians Debut: जब भी आईपीएल की सबसे सफल टीमों की बात होती है, तो उसमें मुंबई इंडियंस का नाम जरूर लिया जाता है। इस टीम ने अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल जीता है। हालांकि, 2008 से 2012 के बीच इस टीम को एक भी खिताबी जीत नहीं हासिल हुई थी लेकिन 2013 से किस्मत बदली और 2020 तक टीम का गोल्डन पीरियड रहा।

इस कामयाबी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बहुत बड़ा हाथ रहा, क्योंकि ये सभी ख़िताब मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में ही जीते। हालांकि, रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत MI के लिए नहीं की थी लेकिन 2011 में उनकी एंट्री नीता अंबानी की टीम में हुई और फिर इतिहास बनता गया। रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए आज ही के दिन अपना पहला मुकाबला खेला था।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के डेब्यू को 15 साल हुए पूरे

एक फैसला जिस ने बदल ही दुनिया, OTD Rohit Sharma ने किया था MI के लिए डेब्यू, जानें कितनी मिली थी सैलरी और बनाए थे कितने रन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना आईपीएल डेब्यू 2008 में किया था लेकिन तब वह डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे, जिसके साथ उन्होंने तीन सीजन बिताए। 2010 के सीजन के बाद मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें काफी सारे खिलाड़ियों की टीमें बदली और रोहित की एंट्री भी मुंबई इंडियंस में हो गई। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रोहित का अपने शहर की फ्रेंचाइजी में शामिल होना एक शानदार सफर की बस शुरुआत मात्र थी, क्योंकि तब किसी को भी यकीन नहीं था कि आगे चलकर यह युवा खिलाड़ी नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली टीम की किस्मत पूरी तरह बदल देगा। तब से यह दिग्गज बल्लेबाज टीम का अहम सदस्य बना हुआ है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज (Rohit Sharma) ने 10 अप्रैल, 2011 को मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपना पहला मैच खेला था। उनका डेब्यू मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दिल्ली में था। इस मुकाबले में लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत MI ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। रोहित ने मुंबई की पारी में रन चेज के दौरान नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी और 96 के रन चेज में 30 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

रोहित शर्मा को खरीदने के लिए 2011 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जमकर किए थे पैसे खर्च

जब 2011 के ऑक्शन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम आया तो मुंबई इंडियंस को यह खिलाड़ी आसानी से नहीं मिला, क्योंकि दो अन्य टीमों की नजर भी हिटमैन पर थी और उन्होंने जमकर बोली भी लगाई थी। रोहित को खरीदने के लिए मुंबई के अलावा उनकी पुरानी टीम डेक्कन चार्जर्स और पंजाब ने भी जोर लगाया। इसी वजह से रोहित के लिए काफी बोली लगी लेकिन आखिरी में मुंबई की टीम ने 2,000,000 USD में अपने साथ शामिल कर लिया, जिनकी वैल्यू भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 9.04 करोड़ रुपये थी। MI की उस ऑक्शन में यह सबसे महंगी खरीद भी थी।

मुंबई इंडियंस के लिए खिलाड़ी से ज्यादा कप्तान के रूप में रहा रोहित का असर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिग्गज बल्लेबाज माना जाता है लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए उनकी अहमियत एक कप्तान के रूप में हमेशा से ही ज्यादा रहेगी। रोहित की कप्तानी में टीम ने 2013 में अपना पहला टाइटल जीता था। इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब पर कब्जा जमाया। इसमें से 2017 और 2019 की जीत काफी खास है, क्योंकि इन दोनों ही फाइनल में मुंबई इंडियंस को रोहित ने छोटे स्कोर का बचाव करते हुए 1 रन से जीत दिलाई थी।

इन पांच आईपीएल ख़िताब के अलावा, रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013 में चैंपियन लीग ट्वेंटी20 का ख़िताब भी जिताया था।

मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाज और कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के आंकड़े

आईपीएल और चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 को मिलाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2011 से 2026 में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर 239 मैच खेले हैं। इस दौरान हिटमैन ने 235 पारियों में 29.84 की औसत और 132.69 की स्ट्राइक रेट से 6267 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो शतक और 41 अर्धशतक भी आए हैं। अगर सिर्फ आईपीएल में MI के लिए रनों की बात करें तो रोहित ने 230 मैचों में 5994 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 2013 से 2023 तक 163 मैचों में कमान संभाली और 91 जीत हासिल की। इस दौरान 68 हार भी मिलीं, जबकि 4 मुकाबले टाई भी रहे। रोहित का जीत प्रतिशत 55.82 रहा।

FAQs

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने अपना डेब्यू कब किया था?
10 अप्रैल, 2011
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कितने ख़िताब जीते?
6 (5 IPL और 1 CLTwenty20)

यह भी पढ़ें: कौन जीतेगा मैच, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11, जानें CSK vs DC मैच से जुड़ी हर छोटी से बड़ी अपडेट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!