Big Update On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी का इंतजार सभी को है। धोनी पिंडली की चोट के कारण अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। उनके सीजन की शुरुआत से पहले ही कम से कम दो सप्ताह तक बाहर रहने की संभावना जताई गई थी।
एमएस धोनी के बगैर CSK का हाल काफी खराब चल रहा है और अब तक टीम अपने तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है। इस बीच खबर आई थी कि फिटनेस टेस्ट पास करने पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को माही खेलते नजर आ सकते हैं लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से धोनी की वापसी में अभी कुछ और दिनों का समय लग सकता है। इसकी पुष्टि खुद चेन्नई फ्रेंचाइज़ी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की।
एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर CSK के सीईओ ने दिया अहम अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसी वजह से धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को अपना उत्तराधिकारी काफी पहले चुन लिया था। हालांकि, पिछले सीजन जब गायकवाड़ इंजर्ड हो गए थे तो धोनी ने ही CSK की कमान संभाली थी। लेकिन इस बार रुतुराज की कप्तानी में ही शुरुआत से उनका खेलना तय था लेकिन सीजन के आगाज से पहले ही माही इंजरी का शिकार हो गए।
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में CSK का संतुलन काफी कमजोर लग रहा है और खिलाड़ियों की भूमिका भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चाहते हैं कि धोनी जल्द से जल्द फिट होकर वापस आ जाएं लेकिन अब उन्हें ताजा अपडेट जानकर निराशा हाथ लग सकती है। टीम के सीईओ ने साफ़ कर दिया है कि धोनी की वापसी में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
CSK के लिए धोनी की वापसी में लगेगा अभी कुछ और समय
पांच बार की आईपीएल विजेता CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि एमएस धोनी अभी भी अपनी इंजरी की रिकवरी में जुटे हुए हैं। इससे साफ़ है कि उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना तय नहीं है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में धोनी के एक और हफ्ते तक बाहर रहने की जानकारी सामने आई है। कुछ ऐसे ही संकेत विश्वनाथन ने भी दिए हैं और बताया कि धोनी को लेकर मैनेजमेंट सावधानी बरत रहा है। उन्होंने कहा,
“एमएस का रिहैब चल रहा है और इसमें कुछ समय लगेगा। हम यह नहीं कह सकते कि कितना समय लगेगा।”
सीईओ के बयान से साफ़ है कि अभी एमएस धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब नहीं हैं। ऐसे में उनके CSK के लिए कुछ और मैचों से बाहर रहने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।
IPL 2026 में CSK का अब तक हाल-बेहाल
सीजन के आगाज से पहले माना जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स कई नए चेहरों के बावजूद टॉप 4 की दावेदार लग रही है लेकिन अभी तक जैसा प्रदर्शन रहा है, उससे CSK पूरी तरह से अंतिम चार की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। मैच दर मैच चेन्नई की टीम का प्रदर्शन खराब ही होता जा रहा है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये दोनों अभी तक एक भी मैच में अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी भी कमजोर कड़ी साबित हुई है, जिसके कारण लगातार विरोधी टीमें बाद स्कोर बना रही है। RCB ने तो 250 रन जड़ दिए थे।
लगातार तीन हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी चुनौती अगले कुछ मैचों में वापसी करना है। अगर ऐसा करने में CSK सफल नहीं हो पाती है तो फिर जल्द ही उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो जाएगीं और फिर मुकाबले महज औपचारिकता ही रह जाएंगे।
FAQs
CSK के लिए एमएस धोनी IPL 2026 में अब तक कितने मैच मिस कर चुके हैं?
एमएस धोनी की किस तरह की इंजरी हुई है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मचा हंगामा, राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी?