A mountain of troubles fell on Sanju Samson friend, ex-girlfriend made dirty allegations on him

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहरतीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार संजू सैमसन के लिए मौजूदा समय में सब कुछ सही चल रहा है और उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ अफ्रीकी सरजमीं पर अपना पहला वनडे शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मगर इस बीच उनके दोस्त पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके दोस्त की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके दोस्त पर काफी गंदे इंजाम लगाए हैं। जिस वजह से संजू सैमसन (Sanju Samson) के दोस्त को पुलिस के चक्कर काटने पर रहे हैं और उन्होंने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी है।

Sanju Samson के दोस्त पर टूटा मुसीबतों का पहाड़!

A mountain of troubles fell on Sanju Samson friend, ex-girlfriend made dirty allegations on him

दरअसल, हम संजू सैमसन (Sanju Samson) के जिस दोस्त की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार खिलाड़ी केसी करियप्पा (KC Cariappa) हैं, जिनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर कई सारे घिनोने इंजाम लगाए हैं, जिस वजह से करियप्पा को अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना पड़ा है। ऐसे ने अब केसी करियप्पा की मुसीबतें बढ़ते दिखाई दे रही हैं।

केसी करियप्पा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बता दें कि केसी करियप्पा ने बीते समय एक लड़की से प्यार किया था और दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन जब करियप्पा को पता चला कि उनकी प्रेमिका काफी ज्यादा नशा करती हैं तो उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ दिया, जिसके बाद पिछले साल ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर एफआईआर दर्ज करा दी थी। जिसमें उन्होंने केसी करियप्पा पर कई घिनोने इंजाम लगाए थे।

उनकी गर्लफ्रेंड का कहना था कि केसी ने उन्हें गर्भवती कर दिया था। लेकिन बाद में उन्हें कुछ दवाइयां खिलाकर उनका बच्चा गिरा दिया गया। और फिर उन्होंने उसे छोड़ दिया। मगर अब करीब एक साल बाद उनकी प्रेमिका ने उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी है। जिस वजह से केसी करियप्पा ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

क्रिकेट करियर खत्म करना चाहती हैं करियप्पा की गर्लफ्रेंड

करियप्पा के अनुसार उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका करियर खत्म करने की धमकी दी है। और साथ ही उनके परिवार को भी इसकी सजा भुगतने के बारे में कहा है। जिस वजह से अब केसी करियप्पा ने पुलिस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही उनकी गर्लफ्रेंड ने भी इसका जवाब देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर दोनों में से कौन सही है और दोषी है।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आई हैरान करने वाली खबर, 30 दिसंबर 2023 को आखिरी बार क्रिकेट खेलेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी