Team For Sri Lanka ODI Series: श्रीलंका क्रिकेट टीम मैदान में वापसी करने को तैयार है। इस टीम ने आखिरी बार एशिया कप में हिस्सा लिया था और तब से ब्रेक पर है लेकिन अब उसकी वापसी होने वाली है। जी हां, श्रीलंका को पाकिस्तान के दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 11 नवंबर से होनी है।
पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए श्रीलंका के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है, जिसमें लीडरशिप की जिम्मेदारी मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस से ताल्लुक रखने वाले दो खिलाड़ियों को मिली है।
पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए MI के इस खिलाड़ी को मिली श्रीलंका की कमान

श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज (PAK vs SL ODI Series) के लिए मुंबई इंडियंस के जिस खिलाड़ी को कप्तान बनाया है, वो कोई और नहीं बल्कि चरिथ असलंका हैं। असलंका काफी समय से श्रीलंकाई टीम के कप्तान हैं और अब उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है।
बात करें चरिथ असलंका के मुंबई इंडियंस के साथ कनेक्शन की तो नीता अंबानी के मालिकाना हक वाली टीम ने इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था। दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन के प्लेऑफ का शेड्यूल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकरा रहा था। इसी वजह से टीमों ने आखिरी चरण से पहले ही अपने खिलाड़ियों को वाadnपस बुला लिया था कुछ ऐसा ही मुंबई इंडियंस के साथ हुआ था।
इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने चरिथ असलंका को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया था। कॉर्बिश बॉश के रिप्लेसमेंट के रूप में पांच बार की चैंपियन टीम ने असलंका को 75 लाख में साइन किया था लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था।
GT के इस खिलाड़ी को श्रीलंका ने पाकिस्तान ODI सीरीज के लिए बनाया उपकप्तान
श्रीलंका ने जहां कप्तानी मुंबई इंडियंस के चरिथ असलंका को सौंपने का काम किया है। वहीं, उपकप्तानी की जिम्मेदारी गुजरात टाइटंस से नाता रखने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को सौंपी है। मेंडिस को आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए जोस बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था।
उन्हें साइन करने के लिए जीटी ने 75 लाख रुपये खर्च किए थे। कुसल मेंडिस को सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था और इस दौरान उनके बल्ले से 20 रन आए थे। मेंडिस ने वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में अभी तक 148 मैच खेले हैं और 4697 रन बनाए हैं।
श्रीलंका के ODI स्क्वाड में ये खिलाड़ी भी शामिल
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड (ODI Squad) के लिए श्रीलंका ने स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में पथुम निसांका और पवन रत्नायके को चुना है। वहीं, कुसल मेंडिस समेत चार विकेटकीपर का चयन हुआ है, जिसमें लाहिरू उडारा, कामिल मिशारा और सदीरा समरविक्रमा भी शामिल हैं।
ऑलराउंडर्स में कप्तान चरिथ असलंका के साथ कामिन्दु मेंडिस, जेनिथ लियानागे और वानिन्दु हसरंगा को भी जगह मिली है। गेंदबाजी विभाग में महीश तीक्षणा, जेफ्री वांडरसे, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुषन और ईशान मलिंगा को चुना गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
पथुम निसांका (कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, कामिन्दु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, लहिरु उडारा, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्षणा, जेफ्री वांडरसे, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा
पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (भारत के अनुसार) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 11 नवंबर 2025 | रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 13 नवंबर 2025 | रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 15 नवंबर 2025 | रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे |
FAQs
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने मुंबई इंडियंस के किस खिलाड़ी को वनडे टीम का कप्तान बनाया है?
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की वनडे सीरीज की शुरुआत कब से होनी है?
यह भी पढ़ें: बुमराह का दोस्त बना नया कप्तान, श्रीलंका के साथ 3 ODI मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित