Posted inक्रिकेट (Cricket)

पाकिस्तान के लिए आसान समीकरण, आखिरी जीत से पक्का होगा सेमीफाइनल टिकट, अच्छे नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Pakistan

Pakistan Semi Final Equation : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में इंग्लैंड से मिली हार ने पाकिस्तान (Pakistan) की राह मुश्किल जरूर कर दी है, लेकिन तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम दो मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ तालिका में पीछे है, फिर भी सेमीफाइनल का दरवाज़ा बंद नहीं हुआ है।

ग्रुप 2 से इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुका है, ऐसे में दूसरा स्थान अब न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तय होना है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के लिए समीकरण अब काफी हद तक सीधा हो चुका है , उन्हें अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

इंग्लैंड से हार ने बिगाड़ी गणित

Pakistan Media Brutally Trolled As Team Stares At T20 World Cup Exit:  "Disappear Like Mice" | Cricket News

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था। साहिबज़ादा फरहान और शादाब खान की पारियों ने टीम को लड़ने लायक स्थिति में पहुंचाया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से स्कोर 180 के पार नहीं जा सका। जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को आखिरी ओवरों तक खींचा और पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

इस हार के साथ पाकिस्तान के पास अब सिर्फ एक मैच बचा है, जबकि न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के पास अभी दो-दो मुकाबले हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान का भाग्य अब दूसरे मैचों के नतीजों से भी जुड़ गया है।

सेमीफाइनल का सबसे आसान रास्ता

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए सबसे सरल स्थिति यह है कि न्यूज़ीलैंड अपने दोनों शेष मैच हार जाए। अगर श्रीलंका पहले न्यूज़ीलैंड को हराता है और फिर इंग्लैंड भी कीवी टीम को मात देता है, तो न्यूज़ीलैंड एक अंक पर ही रुक जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हरा देता है तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और वह सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

इस परिस्थिति में नेट रन रेट की भूमिका लगभग खत्म हो जाएगी और पाकिस्तान को सिर्फ जीत की जरूरत होगी। यही कारण है कि टीम के लिए आखिरी मुकाबला करो या मरो जैसा है।

नेट रन रेट वाला पेचीदा समीकरण

दूसरी संभावित स्थिति तब बनेगी जब न्यूज़ीलैंड अपने दो में से एक मैच जीत जाए। तब कीवी टीम तीन अंकों तक पहुंच सकती है, जो पाकिस्तान की अधिकतम संभावित संख्या भी है। ऐसे में फैसला नेट रन रेट पर जाएगा। पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत पड़ सकती है।

टीम मैनेजमेंट को इस बात का भी फायदा है कि उनका मैच न्यूज़ीलैंड के अंतिम मुकाबले के बाद है, जिससे उन्हें लक्ष्य स्पष्ट रहेगा कि कितने अंतर से जीत दर्ज करनी है। हालांकि यह रास्ता जोखिम भरा है और किसी और टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

आखिरी मुकाबले का दबाव और अवसर

पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला अब पूरे टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच बन चुका है। जीत से न सिर्फ अंक तालिका में सुधार होगा, बल्कि टीम का मनोबल भी बढ़ेगा। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक जैसे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ दम दिखाया था, जबकि बल्लेबाजी में स्थिरता लाने की जरूरत है।

अगर शीर्ष क्रम जिम्मेदारी निभा लेता है, तो पाकिस्तान के लिए लक्ष्य हासिल करना या बड़ा स्कोर बनाना संभव है। सुपर 8 का यह आखिरी चरण पाकिस्तान को एक और मौका दे रहा है, जहां एक जीत उन्हें सेमीफाइनल की दहलीज तक पहुंचा सकती है।

FAQS

पाकिस्तान के कप्तान कौन हैं ?

सलमान अली आग़ा

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!