Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK फैंस की हुई मौज! फिट होकर लौटा टीम का सबसे बड़ा गेम चेंजर, 11 अप्रैल को प्लेइंग इलेवन का होगा हिस्सा

CSK

CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम का विस्फोटक युवा बल्लेबाज़ अब तेजी से फिटनेस हासिल कर रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकता है। शुरुआती मैचों में उसकी गैरमौजूदगी ने CSK के मध्यक्रम को कमजोर किया था, लेकिन अब उसकी वापसी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इस युवा बल्लेबाज़ की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

Dewald Brevis likely to miss early matches with side strain - Sports News  Portal | Revsportz

हम जिस युवा बल्लेबाज़ की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस हैं, जो साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे थे। इसी चोट के कारण वह IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे। हालांकि अब वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और उनकी फिटनेस में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता, ताकि उनकी चोट दोबारा न उभरे। यही कारण है कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में आराम दिया जाएगा , लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

CSK के मध्यक्रम को मिलेगा बड़ा सहारा

ब्रेविस की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। शुरुआती मैचों में टीम ने अच्छा स्कोर तो बनाया, लेकिन मैच खत्म करने में असफल रही। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को संतुलन बनाने में दिक्कत आई, खासकर मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी की कमी साफ नजर आई। ब्रेविस अपनी तेज स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता के कारण इस कमी को दूर कर सकते हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

शुरुआती मैचों में CSK का संघर्ष

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम 127 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। इन दोनों मैचों में ब्रेविस की कमी साफ तौर पर महसूस की गई। कप्तान और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि उनकी वापसी से टीम की स्थिति मजबूत होगी और जीत का सिलसिला शुरू होगा।

शानदार फॉर्म में हैं डेवाल्ड ब्रेविस

ब्रेविस हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं। SA20 लीग में उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में शतक भी जड़ा। इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने उपयोगी पारियां खेलीं। 2025 सीजन में CSK के लिए खेलते हुए उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में उनकी वापसी न केवल टीम बल्कि फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि वह किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़े : IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब

FAQS

डेवल्ड ब्रेवीस किस देश के खिलाड़ी हैं ?

दक्षिण अफ्रीका

 

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!