KKR vs LSG Match Records: आईपीएल 2026 में गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। घरेलू टीम की करीबी हार काफी दिल तोड़ने वाली रही, क्योंकि एक समय लग रहा था कि आसान जीत मिल जाएगी लेकिन फिर लखनऊ के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन रनों की धुआंधार पारी से मैच का नक्शा भी बदल दिया और अपनी टीम की जीत के हीरो रहे।
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181/4 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 182/7 का स्कोर बनाया। इस तरह एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। चलिए ऐसे ही कुछ प्रमुख रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं।
KKR vs LSG मैच में बने ये रिकॉर्ड

1. केकेआर के खिलाफ सात हेड-टू-हेड मुकाबलों में एलएसजी की यह पांचवीं जीत है, जिसमें आईपीएल के चार मैचों में से तीन जीत ईडन गार्डन्स में मिली हैं।
2. लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की यह दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने 2023 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 213 रनों का पीछा करते हुए 1 विकेट से जीत हासिल की थी।
3. मुकुल चौधरी द्वारा लगाए गए सात छक्के, नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी के किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं।
4. मुकुल द्वारा KKR vs LSG मैच में लगाए गए सात छक्के, आईपीएल में सफल रन चेज के दौरान नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के हैं, जो 2018 सीजन के पहले मैच में वानखेड़े में सीएसके बनाम एमआई के लिए डीजे ब्रावो द्वारा लगाए गए सात छक्कों के बराबर है।
5. मुकुल और आवेश के बीच 54* रनों की साझेदारी सफल रन चेज में आठवें विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
6. सुनील नरेन भारतीय सरजमीं पर 200 T20 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए।
7. एलएसजी के लिए सर्वाधिक रन
- 1410 – केएल राहुल
- 1403 – निकोलस पूरन
- 1029 – आयुष बदोनी*
- 952 – मार्कस स्टोइनिस
- 901 – क्विंटन डी कॉक
8. एलएसजी के लिए चौथे या उससे नीचे के क्रम में 50 प्लस का स्कोर
- 7 – आयुष बदोनी*
- 5 – निकोलस पूरन
- 4 – दीपक हुडा
- 4 – मार्कस स्टोइनिस
9. आयुष बदोनी ने आईपीएल में 1000 रन पूरे किए।
10. टी20 में निकोलस पूरन – 2026
- 10 पारियां
- 134 रन
- 13.4 का औसत
- 113.55 का स्ट्राइक रेट
11. KKR vs LSG मैच में रहाणे और रघुवंशी के बीच 84 रनों की साझेदारी, एलएसजी के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए केकेआर की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है, इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर श्रेयस अय्यर और साल्ट ने तीसरे विकेट के लिए 120* रन जोड़े थे।
आखिरी 2 ओवर में कैसे पलटा KKR vs LSG मैच का नतीजा?
इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम दो ओवरों ने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी। 19वें ओवर में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी करने आए, लेकिन यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने इस ओवर में दो शानदार छक्के और एक चौका जड़ते हुए कुल 16 रन बटोरे, जिससे टीम मुकाबले में वापस आ गई।
इसके बाद अंतिम ओवर में वैभव अरोड़ा के सामने 14 रन बचाने की चुनौती थी। ओवर की शुरुआत एक रन से हुई, लेकिन दूसरी गेंद पर मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर दबाव कम कर दिया। हालांकि अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना, जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने एक और छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर एक बाई रन के साथ लखनऊ ने मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह अंतिम दो ओवरों में शानदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ ने अविश्वसनीय जीत दर्ज की।