MS Dhoni: बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर होना पड़ा। इस टीम को आरसीबी (RCB) ने करो या मरो वाले मैच में बुरी तरह पराजित कर दिया। इस हार के साथ 17वें सीजन में उनका सफर समाप्त हो गया। एमएस धोनी (MS Dhoni) की ये टीम प्लेऑफ में भी पहुंचने में नाकाम रही।
इसी बीच सोशल मीडिया पर माही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह एक बार में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को यह देख लग रहा है कि मानों धोनी दारू पी रहे हों। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
MS Dhoni का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक्स यानि ट्विटर पर ‘शॉर्य’ नाम के अकाअंट से एक वीडियो साझा किया गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ी जिसमें धोनी, रवींद्र जडेजा आदि नजर आ रहे हैं। देखने से यह एक बार लग रहा है।
उनके पीछे शराब की बोतलें नजर आ रहा है। इस वीडियो के नीचे कैप्शन लिखा था, “सीएसके की हार के बाद हताश धोनी नशे में धुत”। इससे फैंस यह कयास लगा रहे हैं, कि शायद माही ने शराब पी रखी हो।
यहां देखें वीडियो:
https://x.com/Kohli_Devotee/status/1792863928625566122
MS Dhoni के संन्यास को लेकर चर्चाएं शुरु
एक और आईपीएल सीजन खत्म होने वाला है, और क्रिकेट फैंस के सामने एक बार फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि सीएसके के पूर्व कप्तान ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है। टीम मैनेजमेंट ने बताया कि माही कुछ महीनों बाद इसका फैसला करेंगे कि वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। माही की फिटनेस को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद धोनी (MS Dhoni) ने अपना आखिरी सीजन खेल लिया।
अपनी घुटने की सर्जरी करवाएंगे
एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 के दौरान अपनी घुटने की चोट से काफी जूझते हुए नजर आए। आपको बता दें कि यह पिछले साल से ही उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। खबरों की मानें तो वह जल्द इसका इलाज करवाने के लिए लंदन जाने वाले हैं। वहां से लौटने के बाद वह क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे। यह 42 वर्षीय क्रिकेटर युवाओं के लिए एक मिसाल जरूर बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा 440 वोल्ट का झटका, विराट कोहली का सबसे बड़ा दुशमन हुआ टूर्नामेंट से बाहर