Aakash Chopra: आईपीएल 2026 में काफी सारे विदेशी खिलाड़ी नज़र आने वाले थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में थे। हालांकि, अब धीरे-धीरे कंगारू खिलाड़ियों की संख्या कम हो रही है, क्योंकि कुछ चोट के कारण बाहर हो रहे और कुछ ने अलग-अलग कारण बताकर शुरूआती मैचों को मिस करने की बात कही है।
हालांकि, चोट के कारण बाहर हुए खिलाड़ियों पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है लेकिन मिचेल स्टार्क को लेकर बहस हो रही है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड का हवाला दिया है। इसको लेकर काफी सारे फैंस सोशल मीडिया पर नज़र आ रहे हैं। वहीं, अब आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी स्टार्क और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा है।
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर साधा निशाना

आईपीएल के लिए जब भी विदेशी खिलाड़ी खेलने आते हैं तो उनके लिए अपने क्रिकेट बोर्ड की अनुमति बहुत जरूरी होती है। अगर कोई बोर्ड अपने खिलाड़ियों को अनुमति नहीं देता है तो फिर वह हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसा ही कुछ IPL 2026 से पहले मिचेल स्टार्क के साथ हुआ है। स्टार्क को लेकर मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल के आगामी सीजन में शुरुआत से खेलने से रोक दिया है। इसका मतलब है कि स्टार्क कुछ मैचों बाद ही नजर आएंगे।
इस चीज को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब मिचेल स्टार्क इंजर्ड नहीं हैं और ना ही उन्होंने पिछले दो महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला है तो फिर किस बात का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। बता दें कि स्टार्क को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में रिटेन किया था लेकिन अब उन्हें इस दिग्गज गेंदबाज के बगैर ही सीजन की शुरुआत करनी होगी।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के शुरुआत से IPL 2026 के लिए उपलब्ध न होने पर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने उठाए सवाल
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आश्चर्य जताया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड चोट से उबर रहे जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस के अलावा स्टार्क को आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में खेलने की अनुमति क्यों नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा,
“अगर मिचेल स्टार्क भी शुरुआत में नहीं आ रहे हैं, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्या कर रहा है? आपने जोश हेजलवुड को नहीं आने दिया, पैट कमिंस नहीं आ रहे हैं, और अब आपने स्टार्क को भी रोक रखा है, जबकि वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया है। तो उन्होंने पिछले दो महीनों में क्या किया है?”
चोपड़ा ने आगे कहा,
“एशेज के बाद से उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद आपने उन्हें आराम करने के लिए कहा है क्योंकि एक बड़ा टेस्ट सीजन आने वाला है, जिसमें भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच हैं। यह अगले आईपीएल से ठीक पहले है। आप ऐसा अभी क्यों कर रहे हैं?”
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि IPL की सभी फ्रेंचाइज़ी को इस पर ध्यान देना होगा कि खिलाड़ी बिना चोटिल हुए लीग के शुरुआती मैचों को छोड़ रहे हैं। इसको लेकर फ्यूचर में सख्त फैसला लेना होगा।
FAQs
IPL 2026 में मिचेल स्टार्क किस कारण देरी से आएंगे?
IPL 2026 की शुरुआत किस तारीख से होनी है?
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का नाम आया सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान