IPL 2026: 28 मार्च से IPL के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस सीजन भी फैंस को धमाकेदार मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार बड़े बदलाव मैचों की संख्या में देखने को मिल सकते हैं, जिसमें 74 की जगह 84 मैच खेले जा सकते हैं। इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में पुष्टि हो चुकी है।
खैर नए सीजन के लिए अलग ही उत्साह नजर आ रहा है और इस बीच कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट IPL 2026 को लेकर अपना-अपना प्रेडिक्शन भी कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही आकाश चोपड़ा ने किया है, जिन्होंने आगामी सीजन में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा और कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा इसकी भविष्यवाणी की है।
IPL 2026 में आकाश चोपड़ा ने इस बल्लेबाज को चुना ऑरेंज कैप का विजेता

आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप के विजेता के रूप में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल को चुना है, जो बतौर ओपनर खेलते हैं। चोपड़ा का मानना है कि यशस्वी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाना वाले बल्लेबाज के रूप में उभरेंगे। पूर्व ओपनर ने कहा कि उन्होंने लगातार कई सालों से जायसवाल की वकालत की है और यह वह सीजन हो सकता है, जब उनके बल्ले से यादगार प्रदर्शन देखने को मिले।
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में, आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि IPL 2026 में यशस्वी जायसवाल 700 से 900 रनों के बीच स्कोर कर सकते हैं। चोपड़ा ने कहा,
“क्या ये यशस्वी जायसवाल का साल हो सकता है? मैं हर आईपीएल से पहले यही सवाल पूछता हूं कि क्या ये उनका साल हो सकता है? क्या ये खिलाड़ी 700-900 रन बना सकता है? मैं एक बार फिर यही सवाल पूछूंगा कि क्या ये उनका साल हो सकता है। मैं एक बार फिर यशस्वी जायसवाल पर ध्यान केंद्रित करूंगा क्योंकि मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।”
IPL में यशस्वी जायसवाल 2020 के सीजन से खेल रहे हैं और अब तक छह सीजन खेल चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉरमेंस 2023 में आया था, जब उन्होंने 14 मैचों में 48.07 की औसत से 625 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल 2025 में जायसवाल के बल्ले से इतने ही मैचों में 43 की औसत से 559 रन आए थे।
जसप्रीत बुमराह पर लगाया IPL 2026 की पर्पल कैप जीतने का दांव
आकाश चोपड़ा ने पर्पल कैप के विजेता के रूप में मुंबई इंडियंस में शामिल जसप्रीत बुमराह को चुना है, जिन्हें इस फॉर्मेट में भी बल्लेबाजों का काल माना जाता है। हालांकि, चोपड़ा ने कहा है कि बुमराह तभी सबसे ज्यादा विकेट ले पाएंगे, अब वो पूरे सीजन फिट रहेंगे और सभी मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा,
“सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन हो सकता है? यह एक दिलचस्प सवाल है। जसप्रीत बुमराह सभी मैच नहीं खेलते। अगर वह सभी मैच खेलें, तो शायद वही विजेता हों। अगर बुमराह सभी मैच खेलते हैं, तो चलिए बुमराह को ही विजेता घोषित कर देते हैं। मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और विदेशी खिलाड़ियों में मिचेल स्टार्क के बारे में सोच रहा हूं। इनमें से कौन हो सकता है? जोश हेज़लवुड सभी मैच नहीं खेलेंगे। तो बुमराह को ही चुन लेते हैं।”
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने IPL में अभी तक एक भी बार पर्पल कैप नहीं जीती है। बुमराह का बेस्ट सीजन 2020 में रहा था, जब उन्होंने 27 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, पिछले सीजन उन्होंने 12 मुकाबले खेलकर 18 विकेट लिए थे। देखना होगा कि इस सीजन (IPL 2026) दाएं हाथ का तेज गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करता है और आकाश चोपड़ा के प्रेडिक्शन को सही साबित कर पाता है या नहीं।
FAQs
आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज और पर्पल कैप के विनर में किन दो खिलाड़ियों को चुना है?
यह भी पढ़ें: ‘2-3 हजार रन मार दूंगा…’ Vaibhav Suryavanshi का बड़ा बयान, IPL से पहले दिखा जबरदस्त कॉन्फिडेंस