Aakash Chopra’s prediction for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का शुभारंभ 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार का पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहीं सभी 10 टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं और इसी वजह से एक धमाकेदार सीजन की उम्मीद लगाई जा रही है।
इस बीच सीजन के आगाज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 को लेकर बड़ा प्रेडिक्शन किया है। चोपड़ा का यह प्रेडिक्शन प्लेऑफ को लेकर है। उन्होंने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, अगले दौर में जगह बना सकती हैं। वहीं, उनका भी जिक्र किया है, जिनके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल साबित होगा।
IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए आकाश चोपड़ा ने इन 4 टीमों बताया मजबूत दावेदार

आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों के रूप में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चुना है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि मुंबई और दिल्ली को टॉप दो में फिनिश करना चाहिए। बता दें कि चोपड़ा ने जो चार टीमें चुनी हैं, इसमें दिल्ली को छोड़कर अन्य सभी ने 2025 के सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और बेंगलुरु ने पंजाब को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में, आकाश चोपड़ा से IPL 2026 के लिए उन चार टीमों को चुनने को कहा गया, जो प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं। इस पर उन्होंने कहा,
“यह मुश्किल है। इसके पीछे कई चीजों की भूमिका है, जैसे – फॉर्म, फिटनेस, पिच का बर्ताव और भाग्य का साथ। हालांकि, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, ये दोनों टीमें काफी मजबूत लग रही हैं। अगर इनके सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहते हैं और फॉर्म अच्छा रहता है, तो उन्हें आदर्श रूप से नंबर 1 और नंबर 2 पर फिनिश करना चाहिए। लेकिन कोई नहीं जानता है कि ये दोनों कहां जाएंगी। हालांकि, मेरे हिसाब से उन्हें जरूर क्वालीफाई करना चाहिए।”
RCB को हो सकती है IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने में परेशानी
आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 में प्लेऑफ के दावेदारों में अन्य दो टीमों के रूप में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम लिया। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण आरसीबी के लिए अंतिम 4 की राह मुश्किल हो सकती है। चोपड़ा ने कहा,
“मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स वह तीसरी टीम हैं जो क्वालीफाई करनी चाहिए। मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को चौथी टीम के रूप में सोच रहा हूं, हालांकि, अच्छी खबरें RCB कैंप से नहीं आ रही हैं। नुवान तुसारा की खबर अब आई है। तो चीजें वास्तव में RCB के लिए अच्छी तरह से सेट नहीं हो रही हैं।”
बता दें कि RCB का तेज गेंदबाजी विभाग थोड़ा सा कमजोर नजर आ रहा है, क्योंकि शुरूआती कुछ मैचों में फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे। वहीं, यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। जबकि नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें IPL 2026 के लिए NOC देने से मना कर दिया है।
इन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, चार टीमों के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश कर सकती है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चोपड़ा का मानना है कि इन टीमों को IPL 2026 के प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
FAQs
आकाश चोपड़ा ने किन 4 टीमों को IPL 2026 में प्लेऑफ के लिए चुना है?
IPL 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
यह भी पढ़ें: सूर्या कप्तान, अक्षर उपकप्तान, श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स