Aakash Chopra blind ranks IPL captains: इंटरनेशनल क्रिकेट में आकाश चोपड़ा अपना नाम नहीं बना पाए लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट से संन्यास के बाद, आकाश ने हिंदी कमेंटरी में नई जान फूंकी, साथ ही क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में अपना खूब नाम बनाया। चोपड़ा की क्रिकेट की समझ भी काफी अच्छी है। इसी वजह से फैंस के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) काफी चर्चा में हैं और इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चोपड़ा ने आईपीएल के कप्तानों को ब्लाइंड रैंक किया है। यानी उन्हें नहीं पता था कि एक कप्तान के बाद अगला कौन आने वाला है। उन्हें इस चीज को जाने बिना ही एक से सात तक कप्तानों की रैंकिंग देनी थी।
विराट कोहली को आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दिया अंतिम स्थान

आकाश चोपड़ा के सामने सबसे पहले विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने कई सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की और उनकी अगुवाई में टीम ने फाइनल भी खेला। हालांकि, ट्रॉफी जीतने की खुशी कोहली की कप्तानी में नसीब नहीं हुई। आकाश ने कोहली का नाम आने पर थोड़ा सोचा और फिर नंबर 7 पर रखा।
इसके बाद, श्रेयस अय्यर का नाम आया, जिनकी अगुवाई में पिछले दो सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने फाइनल खेला। केकेआर ने 2024 में टाइटल भी अय्यर की गुवाई में ही जीता था। चोपड़ा ने ब्लाइंड रैंकिंग में श्रेयस को नंबर 4 पर रखा है।
नंबर 3 पर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने गौतम गंभीर को रखा है, जिन्होंने 2012 और 2014 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था।
रोहित और धोनी को आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टॉप 2 में दी जगह
इसके बाद, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के सामने डेविड वॉर्नर का नाम आता है, जिन्होंने साल 2016 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को बतौर कप्तान चैंपियन बनाया था। चोपड़ा ने वॉर्नर को छठे स्थान पर रखा। वहीं, साल 2008 यानी आईपीएल के पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ इतिहास रचने वाले कप्तान शेन वॉर्न को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नंबर 5 पर जगह दी।
आईपीएल का टाइटल बतौर कप्तान पांच बार अपने नाम करने वाले एमएस धोनी को आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रखा। धोनी ने अपने सारे ख़िताब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए जीते थे। हालांकि, जब बारी पहले स्थान की आई तो यहां बाजी रोहित शर्मा मार ले आगे। रोहित ने भी मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है और इस दौरान वो अपनी कप्तानी से धोनी पर भी भारी पड़े हैं। ऐसे में कहना उचित होगा कि आकाश ने उन्हें नंबर 1 रैंकिंग देकर कोई गलती नहीं की।
🚨 Akash Chopra Blind Ranks IPL Captains
1) Rohit Sharma
2) MS Dhoni
3) Gautam Gambhir
4) Shreyas Iyer
5) Shane Warne
6) David Warner
7) Virat KohliVirat Kohli at last👀
— Rohan💫 (@rohann__45) March 16, 2026
28 मार्च से शुरू होगी IPL की जंग
आईपीएल का इंतजार हर साल फैंस को रहता है, क्योंकि दो महीने तक उन्हें जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिलती है और इस दौरान मनोरंजन भी होता है। 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होना है, जिसमें अब दो सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। अभी सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल रिलीज किया गया है। सीजन का पहला मैच 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।