Posted inक्रिकेट (Cricket)

Abhishek Sharma को BCCI ने किया दंडित, जानें क्या है पूरा मामला! किस बात की मिली सजा?

Abhishek Sharma को BCCI ने किया दंडित, जानें क्या है पूरा मामला! किस बात की मिली सजा?

BCCI Fined Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी की और एक तूफानी पारी खेली। बाएं हाथ का ओपनर अर्धशतक बनाने से जरूर चूक गया लेकिन आउट होने से पहले 228.57 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की पारी और अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद को 65 रनों से बड़ी जीत मिली। हालांकि, इस जीत की ख़ुशी अब फीकी पड़ गई है, क्योंकि BCCI ने अभिषेक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन पर जुर्माना लगाया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेवल 1 का दोषी पाए जाने पर BCCI ने किया दंडित

Abhishek Sharma को BCCI ने किया दंडित, जानें क्या है पूरा मामला! किस बात की मिली सजा?

BCCI ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को एक मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। हालांकि, अभिषेक को किस मामले में दोषी पाया गया है, उसका उल्लेख नहीं किया है लेकिन बाएं हाथ के ओपनर ने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है, जो मैच के दौरान आपत्तिजनक अपशब्दों के प्रयोग से संबंधित है। इसी वजह से एक डिमेरिट अंक के साथ उन पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगाया है।

आईपीएल साइट पर उपलब्ध मीडिया रिलीज के मुताबिक,

“सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। लेवल 1 के आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।”

सीजन में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का यह पहला अपराध है। इसी वजह से उन्हें ज्यादा कड़ी सजा नहीं मिली लेकिन अगर आगे भी उन्होंने इस तरह की गलती की तो फिर उन्हें कठोर दंड दिया जा सकता है।

अभिषेक शर्मा को सजा मिलने के पीछे इस गलती को बताया जा रहा वजह

मीडिया रिलीज में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की गलती को नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इस ओपनिंग बल्लेबाज ने विवादास्पद कैच के बाद आउट घोषित किए जाने पर स्पष्ट असहमति व्यक्त की थी। दरअसल, अभिषेक काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उनकी बड़ी पारी खेलने के आसार थे। लेकिन नौवें ओवर में ब्लेसिंग मुजराबानी की गेंद को पुल करने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में शॉट खेले बैठे। वहां मौजूद वरुण चक्रवर्ती ने आगे भागकर गोता लगाते हुए कैच लपका।

हालांकि, कैच काफी क्लोज था, जिसके कारण तीसरे अंपायर की मदद ली गई। थर्ड अंपायर ने कई बार रीप्ले देखा गया और पाया कि वरुण ने सही से कैच पकड़ा है और अभिषेक शर्मा को आउट करार दिया। इस फैसले से अभिषेक असहमत नजर आए, और पवेलियन जाते समय नाराजगी भी जताई। शायद यही कारण है कि BCCI ने उन्हें दंडित किया है।

सोशल मीडिया पर भी अभिषेक शर्मा के डिसमिसल पर उठे सवाल

अभिषेक शर्मा को कैच आउट दिए जाने पर सोशल मीडिया में भी काफी हलचल देखने को लगी। काफी सारे फैंस का मानना था कि अभिषेक नॉट आउट हैं, क्योंकि जब वरुण ने कैच पकड़ा तो गेंद का संपर्क जमीन से हो गया था। हालांकि, इस तरह के कैच में अंपायर का फैसला ही मान्य होता है और तीसरे अंपायर ने अभिषेक को आउट माना।

FAQs

BCCI ने अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का कितने प्रतिशत जुर्माना लगाया है?
25 फीसदी
अभिषेक शर्मा का विवादित कैच किसने पकड़ा?
वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें: एक ही टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़े! PSL में David Warner और Moeen Ali का झगड़ा, VIDEO वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!