Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रातोंरात अभिषेक शर्मा की चमकी किस्मत, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का आया बुलावा, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेने के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज गई हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के संस्करण की शुरुआत टीम इंडिया ने बेहतरीन ढंग की है. जिस वजह से टीम इंडिया इस समय में अपने ग्रुप में टॉप पर मौजूद है. टीम इंडिया (Team India) ने अपने पहले वर्ल्ड कप मुक़ाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी.

वहीं दूसरी तरफ़ टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि सिलेक्शन कमेटी अब पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ- साथ आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद से खेलने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)  को टीम स्क्वाड में शामिल कर सकती है.

कप्तान रोहित की जगह टीम में शामिल हो सकते है अभिषेक

Abhishek Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आयरलैंड के खिलाफ हुए मुक़ाबले में कंधे पर लगी चोट से ग्रस्त हो गए थे. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की चोट अगर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुक़ाबले से पहले तक ठीक नहीं हो पाती है तो सिलेक्शन कमेटी कप्तान रोहित (Rohit Sharma) को भारत वापिस भेजकर उनकी जगह सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा को अमेरिका की टिकट प्रदान कर सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप में ही मिल सकता है डेब्यू का मौका

अगर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह सिलेक्शन कमेटी अभिषेक शर्मा को शामिल करने का फैसला करते है तो अभिषेक शर्मा जैसे युवा स्टार बल्लेबाज़ को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में इससे पहले टीम इंडिया अपना आखिरी डेब्यू साल 2009 में प्रज्ञान ओझा ने किया था.

आईपीएल 2024 में शानदार है अभिषेक शर्मा के आंकड़े

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के आंकड़े सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार थे. अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के सीजन में खेले 16 मुक़ाबलों में 32.27 की औसत और 204.22 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 484 बनाए है. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इस दौरान आईपीएल 2024 के सीजन में 42 छक्के लगाए है. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा के बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते है.

यह भी पढ़े : दूसरा उन्मुक्त चंद बना ये भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड कप के बीच अपनी टीम को छोड़ दूसरी टीम से खेलेगा क्रिकेट

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!