Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL की सबसे सफलतम फ्रेंचाईजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ड्रेसिंग रूम में पिछले कुछ समय से कुछ ठीक माहौल नहीं है और खिलाड़ी आपस में गुटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, जब से मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया है तभी से हालात खराब हुए हैं।

जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया तो फिर सोशल मीडिया पर मुंबई के खिलाफ कई प्रकार के कैंपेन चलाए गए थे।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma के साथ हुआ गलत

'रोहित के साथ गलत हुआ....' मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी का छलका दर्द, हिटमैन के लिए सरेआम उठाई आवाज 1

आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिर्फ एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की हैसियत के साथ ही खेल रहे हैं और इसी वजह से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व खिलाड़ी और रोहित शर्मा के सबसे करीबी साथियों में से एक अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बीते दिन कहा कि, मैनेजमेंट ने जो रोहित शर्मा के साथ किया है वो बहुत ही गलत है। ऐसा फैसला करने से पहले एक मर्तबा रोहित शर्मा की सलाह को जानना बहुत जरूरी था। यह फैसला रोहित शर्मा को करना चाहिए था कि, क्या वो फ्रेंचाईजी के साथ रुकना चाहते हैं कि, नहीं।

Advertisment
Advertisment

5 मर्तबा मुंबई को चैंपियन बना चुके हैं रोहित

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने IPL 2013 के मिड सीजन में टीम की कमान संभाली थी और बतौर कप्तान इनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार था। रोहित शर्मा मौजूदा समय में IPL के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा टीम को चैंपियन भी बनाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी को अपने नाम किया है और इसके साथ ही इन्होंने टीम के लिए खूब रन भी बनाए हैं।

दिल्ली के साथ जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि, ये IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, ये आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – टीम इंडिया का ब्रैडमन हैं ये बल्लेबाज, 90 के औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से करता बल्लेबाजी, लेकिन नहीं मिलेगी टी20 वर्ल्ड कप में जगह

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...