IPL 2025 की शुरुआत भले ही कल यानी 22 मार्च से हो रही है लेकिन फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है वो है मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स। इस मुकाबले कुछ ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलेंगे जो पहले किसी दूसरे फ्रेंचाइजी के लिए खेलते थे और अब दूसरे के लिए खेलते दिखेंगे। इस लिस्ट में नाम दीपक चहार का भी है। दीपक चहार पहले CSK के लिए खेलते थे लेकिन अब वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।
दीपक चाहर CSK बन सकते हैं सिरदर्द
दीपक चाहर CSK के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। वजह है उनकी चोट। दीपक चाहर पिछले कुछ सालों से चोटों से जूझ रहे हैं। उनकी चोटों की समस्या तब और बढ़ गई जब वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे थे। इसके बाद, दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। दीपक चाहर का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि वह टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी चोट टीम के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर सकती है। आईपीएल 2022 से पहले वे बैक इंजरी के कारण लगभग 6 महीने के लिए बाहर बाहर हो गए थे। ऐसे में अगर वो आईपीएल 2025 के बीच में चोटिल होते हैं तो मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है।
दीपक चाहर का आईपीएल करियर
दीपक चाहर एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। वह एक तेज गेंदबाज हैं जो अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। चाहर ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया। उन्होंने 2018 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला है।
CSK में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका दिया। चाहर ने CSK के लिए खेलते हुए कई महत्वपूर्ण मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सीएसके से खरीद लिया। अब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दीपक चाहर ने अब तक आईपीएल में 81 मैच खेले हैं और 77 विकेट हासिल किए हैं।
दीपक चाहर का अंतरराष्ट्रीय करियर
दीपक चाहर एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज और निचले मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 8 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में अपना टी20आई पदार्पण किया। उन्होंने 2018 एशिया कप के दौरान 25 सितंबर 2018 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया। दीपक चाहर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी गेंदबाजी से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी टी20 मैं बेस्ट बोलिंग फिगर्स 6/7 है जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हासिल किया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 से एक दिन पहले बदला KKR का होम ग्राउंड, ईडन गार्डन के बजाए इस मैदान पर खेलेगी रहाणे की टीम