Mitchell Marsh

Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2024 में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। अपने से कमजोर टीम मानी जाने वाली अफगानिस्तान के हाथों मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की अगुवाई वाली टीम को घुटने टेकने पड़ गए। इस हार के बाद कंगारू टीम के ऊपर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबला उनके लिए करो या मरो वाला होने वाला है। 2021 विश्व कप की चैंपियन टीम को हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा। आगामी मैच के लिए मार्श ने टीम इंडिया को खुली चुनौती दे दी है। दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच शो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसपर भारतीय फैंस काफी भड़क उठे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

Mitchell Marsh ने भारत को दी खुली चुनौती

Mitchell Marsh

बारबाडोस के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान (AFG vs AUS) ने 21 रनों से पराजित कर दिया। कंगारू टीम 149 रनों का लक्ष्य भी हासिल न कर सकी। अफगान गेंदबाजों के आगे उनके 8 बल्लेबाज तो दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके, जोकि काफी शर्मनाक है। हालांकि पोस्ट मैच शो में कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अधिक चिंतित नहीं दिखे। और तो और, उन्होंने अगले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को आगाह कर दिया है। दरअसल मैच के बाद मार्श ने कहा,

“वो (अफगानिस्तान) 20 रन अधिक बनाने में सफल हो गए। कई सारी टीमों ने इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की है। तो ऐसा नहीं है कि टॉस के समय विजेता का फैसला हुआ। बस ये हमारे लिए एक बुरे दिन की तरह था। ये एक आसान विकेट नहीं था। हमसे ये मैच छीन लिया गया। हमें केवल एक जीत की जरूरत है, और भारत को हराना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।”

यहां देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच होगा निर्णायक

24 जून को सेंट लूसिया में ग्रुप-1 की दो टीमें सुपर-8 का अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। दरअसल हम बात भारत और ऑस्ट्रेलिया की कर रहे हैं। ये मैच प्वॉइंट्स टेबल के समीकरण के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया (Team India) इस समय बेहतर स्थिति में है। उनके 2 मैचों में 2 जीत सहित कुल 4 अंक हैं।

दूसरी तरफ कंगारू टीम के दो मैचों में एक जीत और एक हार समेत केवल 2 ही अंक हैं। उन्हें भारत को हर हाल में हराना होगा। बता दें कि अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होती है, वहीं अफगानिस्तान बांग्लादेश को हरा देती है, तो मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की टीम टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) से बाहर हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: ‘ये लोग भयानक हैं…’, टीम इंडिया के प्रदर्शन से हक्के-बक्के रह गए नजमुल हुसैन शान्तो, अपने 5 खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा