Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या के बाद अब IPL का सबसे बड़ा स्टार भी मुंबई इंडियंस से खेलेगा, IPL 2024 से पहले फिर मचा हडकंप

After Hardik Pandya, now the biggest star of IPL will also play for Mumbai Indians, creating panic again before IPL 2024

IPL 2024 के शुरू होने में अभी 2 महीने का समय बाकी है, लेकिन इसको लेकर रोज नई-नई खबरें आ रही है। ऑक्शन से पहले ही MI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर ओपन विंडो के जरिए गुजरात टायटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बना दिया था। MI के इस फैसले के बाद से रोहित शर्मा के फैंस भड़क गए थे।

फैंस ने जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक और खबर निकल कर सामने आ रही है जिससे IPL  2024 से पहले हड़कंप मचना तय है। अगर यह खबर सच साबित होती है तो  हार्दिक के बाद एक और आईपीएल के बड़े स्टार की एंट्री हो जाएगी। कौन है वह खिलाड़ी जो MI  में शामिल हो सकता है जानेंगे आगे ?

राशिद खान MI से जुडे़ंगे

हार्दिक पांड्या के बाद अब IPL का सबसे बड़ा स्टार भी मुंबई इंडियंस से खेलेगा, IPL 2024 से पहले फिर मचा हडकंप 1

राशिद खान ( Rashid Khan) और  मुकेश अंबानी के बेटे  आकाश अंबानी को एक साथ क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखते देखा गया।  दोनों ILT20 के मैच एक साथ देख रहे थे। आकाश अंबानी मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। MI  के मालिक के साथ राशिद खान ( Rashid Khan) को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद हार्दिक पंड्या की तरह ही राशिद खान ( Rashid Khan) भी गुजराज जायंट्स का दामन छोड़कर  मुंबई इंडियंस के साथ जा सकते हैं। टीम राशिद खान के नाम के एक यूजर ने लिखा “आकाश अंबानी के साथ राशिद खान,  SKY😍🤔 के साथ मुंबई इंडियंस में राशिद”  फैंस खूशी जाहिर करते हुए लिख रहे हैं कि सूर्य कुमार यादव के साथ राशिद खान मजा आ जाएगा।

एक अन्य यूजर ने लिखा “राशिद खान, मुकेश अंबानी के बेटे के साथ ILT20 देखते हुए
शायद वह जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे”  🤔

हालाकिं राशिद के MI  में जाने की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। राशिद के MI  में इस सीजन जाने के आसार ना के बराबर है।

राशिद का आईपीएल में प्रदर्शन

अफगानिस्तान के आलराउंडर खिलाड़ी राशिद खान ( Rashid Khan) ने अब तक आईपीएल के 109 मैचों की 52 पारियों में 443 रन बनाए हैंष उनका सर्वाधिक स्कोर 79 का रहा हैष राशिद आईपीएल में 166 की औसत से रन बनाए हैं। राशिद ने 109  पारियों में गेदबाजी करते हुए 139 विकेट अपने नाम किया है। सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेना है।

MI ने जीते 5 खिताब

MI को आईपीएल के सफल टीमों में से एक माना जाता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही MI ने सभी आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।  इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या पर MI  के बेहतर प्रदर्शन का दवाब रहेगा। MI के अलावा सीएसके ने भी पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। पिछला सीजन सीएसके ने जीता था। यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।

यह भी पढ़ेंःइंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हरा भारत ने की WTC फाइनल में जगह पक्की, ऑस्ट्रेलिया नहीं अब इस टीम से होगी खिताबी भिडंत  

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!