इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से पहले हटने का फैसला किया था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ब्रूक ने निजी कारणों और राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। ब्रूक के इस फैसले के कारण, बीसीसीआई ने उन पर दो आईपीएल सीज़न के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह 2025 और 2026 में आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। हैरी ब्रुक के बाद अब एक इंग्लिश बैटर ने IPL में करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया है।
बेन डकेट ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स का ऑफर
यहां हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम बेन डकेट है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2025 में खेलने से मना कर दिया है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर 2 करोड़ रुपये में साइन करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन डकेट ने इसे ठुकरा दिया। अभी तक डकेट ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। लेकिन, कुछ रिपोर्टस के अनुसार, डकेट ने भारत के लंबे दौरे को कारण बताया है। बेन डकेट ने आईपीएल 2025 नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
नहीं खेले हैं अब तक IPL
बेन डकेट ने अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। बाद में, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हैरी ब्रूक के विकल्प के रूप में 2 करोड़ रुपये में साइन करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन डकेट ने इसे ठुकरा दिया।
बेन डकेट का करियर
बेन डकेट एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में, वे नॉर्थम्प्टनशायर काउंटी क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। बेन डकेट एक बल्लेबाज और विकेट-कीपर की भूमिका निभाते हैं। बेन डकेट ने 20 अक्टूबर 2016 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 32 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 39.82 की औसत से 2270 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम चार शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 182 रन है। वहीं उनके टी20 करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 17 मैच खेले है। जिसमे उनके 412 रन है।
ये भी पढ़ें:अगर धोनी ना होते CSK के कप्तान, तो कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाते ये 2 खतरनाक ऑलराउंडर