Posted inक्रिकेट

IPL 2025 के बाद CSK और मुंबई इंडियंस के ये 4 खिलाड़ी कर देंगे संन्यास का ऐलान,अगले सीजन नहीं बनेंगे टीम का हिस्सा

IPL 2025 के बाद CSK और मुंबई इंडियंस के ये 4 खिलाड़ी कर देंगे संन्यास का ऐलान,अगले सीजन नहीं बनेंगे टीम का हिस्सा 1

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाना है। IPL 2025 में जहां युवा खिलाड़ियों का धमाका देखने को मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव से IPL 2025 का खिताब जीताने की कोशिश करेंगे। क्योंकि ऐसी संभावना है कि IPL 2025 के बाद CSK और मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं।

IPL 2025 के बाद ये खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

IPL 2025 के बाद CSK और मुंबई इंडियंस के ये 4 खिलाड़ी कर देंगे संन्यास का ऐलान,अगले सीजन नहीं बनेंगे टीम का हिस्सा 2

एमएस धोनी (CSK)

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में CSK 5 बार IPL का खिताब जीत चुकी है। 2023 में CSK को खिताब जीताने बनाने के बाद धोनी ने ये संकेत दिए थे कि वो एक और सीजन खेलेंगे। इसके बाद 2024 में उन्होंने CSK की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी। लेकिन अब ऐसा माना जाता है कि धोनी इस सीजन में अपना आखिरी आईपीएल खेलेंगे। इसकी पीछे की वजह है उनका उम्र और फिटनेस।

ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)

ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, उम्र और फिटनेस को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि IPL 2025 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। ट्रेंट बोल्ट पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना चुके हैं और अब टी20 लीग्स फोकस कर रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को CSK ने 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अश्विन के आईपीएल करियर का अंतिम सीजन हो। अश्विन 38 साल के हो गए हैं और उम्र, फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण वो भी संन्यास ले सकते हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा IPL 2025 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित उम्रदराज खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं और अब वह टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि IPL 2025 रोहित का अंतिम सत्र हो।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेगा कोई फॉर्मेट

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!