Posted inक्रिकेट (Cricket)

नाथन एलिस-सैम करन के बाद IPL से ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर, काव्या मारन ने ऑक्शन में 3 करोड़ रूपये में था खरीदा

नाथन एलिस-सैम करन के बाद IPL से ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर, काव्या मारन ने ऑक्शन में 3 करोड़ रूपये में था खरीदा

SRH Player Ruled Out Of IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला जारी है। अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस और राजस्थान रॉयल्स के सैम करन के बाहर होने की खबर आई थी लेकिन अब इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी ऑलराउंडर का नाम भी शामिल हो गया है, जो पहली बार लीग का हिस्सा बनने वाले थे।

SRH की मालकिन काव्या मारन ने इस खिलाड़ी को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 3 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था लेकिन अब इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाएगा।

चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ SRH का ऑलराउंडर

नाथन एलिस-सैम करन के बाद IPL से ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर, काव्या मारन ने ऑक्शन में 3 करोड़ रूपये में था खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2026 से पहले परेशानियाँ खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो गए और अब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी चोट का शिकार हो गए। एडवर्ड्स को पैर में इंजरी हुई है और इसी वजह से उनका आगामी आईपीएल सीजन में खेलने का सपना टूट गया।

इस खिलाड़ी ने बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी सिक्सर्स के के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसी वजह से फैंस IPL में भी उनका जलवा देखना चाहते थे लेकिन इंजरी के कारण उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर है। BBL के हालिया सीजन में एडवर्ड्स ने 13 मैचों में 19 विकेट लिए थे और 133 रन भी बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई डेब्यू का मौका मिला था।

जैक एडवर्ड्स के लिए IPL ऑक्शन में तीन टीमों ने लगाई थी बोली

IPL में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को काफी अहमियत दी जाती है और इसी वजह से जैक एडवर्ड्स में भी तीन टीमों की रूचि देखने को मिली। 50 लाख के बेस प्राइस वाले एडवर्ड्स के लिए सबसे पहले CSK ने बोली लगाई और फिर गुजरात टाइटंस ने भी एंट्री की। दोनों के बीच काफी देर तक टक्कर देखने को मिली लेकिन फिर 1.50 करोड़ की बोली के बाद, GT ने अपना हाथ पीछे खींच लिया।

इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद में बिडिंग वॉर देखने को मिली। पहले 2 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ और फिर 2.5 करोड़ के ऊपर बोली पहुंच गई। हालांकि, आखिरी में काव्या मारन ने 3 करोड़ की बोली लगाकर एडवर्ड्स को IPL 2026 के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

IPL 2026 से बाहर होने वाले खिलाडियों में जैक एडवर्ड्स भी हुए शामिल

जैक एडवर्ड्स ने अभी तक BBL और MLC में ही खेला था। 25 वर्षीय के पास IPL में डेब्यू का शानदार मौका था लेकिन पैर की चोट ने सारा काम खराब दिया और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अभी तक टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में एडवर्ड्स के अलावा नाथन एलिस और सैम करन का नाम भी शामिल है। एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई, जिसके कारण वो आगामी सीजन से बाहर हो गए। वहीं, करन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्हें शायद ग्रोइन इंजरी हुई है।

अभी तक इन तीनों में से किसी भी खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में साफ़ हो जाएगा कि इनके स्थान पर किन खिलाड़ियों को IPL 2026 में मौका मिलेगा।

FAQs

IPL 2026 से जैक एडवर्ड्स किस चोट के कारण बाहर हो गए हैं?
पैर की चोट
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में SRH ने जैक एडवर्ड्स को कितने करोड़ में खरीदा था?
3 करोड़

यह भी पढ़ें: IPL को लगी पाकिस्तान की बुरी नजर, नाथन एलिस के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!