Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया के बाद मुंबई इंडियंस ने भी छीनी हार्दिक पांड्या की कप्तानी! अब ये दिग्गज होगा MI का नया कैप्टन

After Team India, Mumbai Indians also snatched the captaincy of Hardik Pandya! Now this veteran will be the new captain of MI

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): भारतीय टीम को 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जबकि इसके बाद 2 अगस्त से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है।

जबकि वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे। बता दें कि, रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जिसके बाद सभी का मानना था की हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कप्तानी मिलेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। वहीं, अब आईपीएल में हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस अब हार्दिक से कप्तानी छीन सकती है।

Hardik Pandya से छीन सकती है कप्तानी

टीम इंडिया के बाद मुंबई इंडियंस ने भी छीनी हार्दिक पांड्या की कप्तानी! अब ये दिग्गज होगा MI का नया कैप्टन 1

श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या बतौर प्लयेर खेलेंगे। जबकि आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने से पहले ही उनको बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, अब मुंबई इंडियंस भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से कप्तानी छिनने की फिराक में हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। जिसके चलते अब हार्दिक से कप्तानी छीनी जा सकती है। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पॉइंट्स टेबल पर 10वें स्थान पर रही थी और टीम प्लेऑफ की रेस से बहुत ही पहले ही बाहर हो गई थी।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को ही सौंपी जा सकती है। क्योंकि, सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं। जिसके चलते अब उन्हें बड़े मैचों में कप्तानी करने का अनुभव होगा।

जिसके चलते मुंबई इंडियंस सूर्या को ही मुंबई का नया कप्तान बना सकती है। बता दें कि, दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्या काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। जिसके चलते सूर्या को काफी अनुभव हो चुका है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज होगी महत्वपूर्ण

श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिला है। जिसके चलते श्रीलंका के खिलाफ खेली जानी वाली यह सीरीज सूर्या के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। जिसके चलते सूर्या इस सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से जीत दिलाने चाहेंगे। ताकि बीसीसीआई उन्हें आगे भी कप्तानी देने के बारे में सोचे।

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, सूर्या-रोहित बने कप्तान, तो गंभीर के चेलों को बड़ा मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!