चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद ये 5 खिलाड़ी कभी नहीं खेलेंगे ODI क्रिकेट, सिर्फ खेलेंगे एक फॉर्मेट 1

चैंपियंस ट्रॉफी 2025(Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। हो सकता है कि कल के टूर्नामेंट के बाद कुछ खिलाड़ी आपको फिर कभी व्हाइट-बॉल (ODI) में खेलते नज़र न आएं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले लिया है और ऐसी संभावना भी है कि अब ये खिलाड़ी वनडे (ODI)से भी संन्यास ले ले। व्हाइट-बॉल (ODI)क्रिकेट से टीम इंडिया (Team India)के 5 खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद ये 5 खिलाड़ी कभी नहीं खेलेंगे ODI क्रिकेट, सिर्फ खेलेंगे एक फॉर्मेट 2

रोहित शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy 2025) के बाद रोहित शर्मा(Rohit Sharma) संन्यास ले सकते हैं। इसकी असल वजह है हाल के दिनों में उनका गिरता परफॉर्मेंस और उम्र। पिछले कुछ दिनों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma)के प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ संन्यास की एक बड़ी वजह उनकी बढ़ती उम्र भी है।

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025)में खेलने वाले उम्रदराज खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। ऐसे में संन्यास लेने की एक बड़ी वजह ये भी हो सकता है। रोहित (Rohit Sharma) 37 साल के हो चुके हैं और अगला टूर्नामेंट 2027 में खेला जाएगा तब तक रोहित 40 के हो जाएंगे। इस उम्र में क्रिकेटर्स संन्यास ले लेते हैं।

विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy 2025) में अपने बल्ले से कमाल करने वाले विराट कोहली(Virat Kohli) भी इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं। वो भी उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि विराट कोहली के लिए ये बहुत सही समय है जब वो अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)का चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। अब तक खेले गए सभी मुकबाले को मिलाकर उन्होंने महज 5 विकेट भी लिए हैं। शमी अपने 35वें साल में चल रहे हैं और लगता नहीं कि BCCI इस पेसर को 2027 विश्व कप की प्लानिंग में रखेगा। ऐसे में शमी भी व्हाइट-बॉल से संन्यास ले सकते हैं।

ऋषभ पंत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025(Champions Trophy 2025)के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, कुछ खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant)का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके अलावा वो टीम में अपनी जगह पक्की करने में भी नाकाम रहे हैं। ऐसे में ये संभावना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant)व्हाइट बॉल से संन्यास ले सकते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वॉशिंगटन सुंदर को वनडे टीम में जगह भी नहीं मिल पा रही है और साथ ही उनके प्रदर्शन में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी जगह नहीं मिल पाई थी। ऐसे में ये संभावना है कि वो अपने संन्यास का ऐलान कर दें।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रोहित-कोहली-जडेजा समेत ये 16 खिलाड़ी भर सकते ढाका की उड़ान