T20 World Cup

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम 29 जून, शनिवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। हालांकि, इससे पहले के दो फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस बार टीम इंडिया हर हाल में यह ट्रॉफी घर लाना चाहेगी। हालांकि, टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया की राह आसान नहीं रहने वाली है और टीम को लगातार खतरनाक टीमों के खिलाफ खेलकर जीत हासिल करने की चुनौती होगी।

T20 World Cup के बाद इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है और इस दौरान टीम इंडिया को जिम्बॉब्वे, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीमों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया जिम्बॉब्वे के साथ पांच टी20 मैच, बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज, साउथ अफ्रीका के साथ चार टी20 मैच खेलने हैं।

Advertisment
Advertisment
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz
 Picture Credit : Cricbuzz
Indian Cricket Team Schedule. Picture Credit : Cricbuzz

लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया का किला फतेह करेगी टीम इंडिया

भारतयीय क्रिकेट टीम 22 नंवबर से 7 जनवरी तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। इस बार भारतीय टीम का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी बार उसके घर में मात देते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कब्जाना है। इससे पहले टीम इंडिया दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा चुकी है। टीम इंडिया ने सबसे पहले विराट कोहली की कप्तानी और उसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में हराया था। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में यह मुकाम हासिल करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज! रोहित-हार्दिक समेत ये 4 बड़े खिलाड़ी रिटेन