Ajinkya Rahane lashed out at his critics: आईपीएल 2026 के पहले ही सप्ताह में कुछ खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए, जिसमें एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी है। रहाणे को सीजन की शुरुआत से ही पहले ही आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि उन्हें कप्तानी का सही हकदार नहीं माना जा रहा था। वहीं, कुछ ने तो उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की भी मांग की।
हालांकि, केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को रिटेन भी किया और कप्तानी भी बरकरार रखी लेकिन मौजूदा सीजन में दो मैचों के बाद ही उनकी आलोचना हो रही है। कोलकाता की टीम को साल 2012 के बाद से किसी सीजन के अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
SRH के खिलाफ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के फ्लॉप शो की हुई आलोचना

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 40 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 27 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर तूफानी शुरुआत की थी लेकिन फिर अगली 13 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 17 रन ही आए और मोमेंटम खराब हो गया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केकेआर को आक्रामक शुरुआत की जरूरत थी और फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाकर माहौल सेट कर दिया था लेकिन रहाणे जूझते नजर आए और 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए।
बाद में, अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाकर जरूर कुछ उम्मीदें जगाईं लेकिन उनके रन आउट होते ही केकेआर की हार तय हो गई। कोलकाता की बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और चार ओवर शेष रहते 161 पर ढेर हो गई, जिसके कारण उसे 65 रनों की हार झेलनी पड़ी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आलोचकों पर साधा निशाना
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में फ्लॉप प्रदर्शन के कारण अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी आलोचकों के निशाने पर आ गए। हालांकि, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट की आलोचना पर सवाल किया गया तो उन्होंने उल्टा ही जवाब दिया। रहाणे ने खुद की कमी नहीं मानी और यहां तक कह दिया कि उनके खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। वहीं, उनकी कामयाबी से लोगों को जलन होती है।
KKR vs SRH मैच के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य रहाणे ने कहा,
“2023 से आईपीएल में मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतरीन है। जो लोग मेरे बारे में बातें करते हैं, वे शायद मैच नहीं देखते या मेरे खिलाफ कोई खास एजेंडा रखते हैं। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है, मेरी सफलता देखकर उन्हें जलन होती है। मुझे ज्यादा चिंता नहीं है। आप लोग जानते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं। बस एक खराब पारी… खराब पारी नहीं, लेकिन मेरा इंटेंट तो था। कभी-कभी बल्लेबाज के तौर पर, आपको वो लय नहीं मिलती, वो प्रवाह नहीं मिलता। जो लोग बातें कर रहे हैं, या तो उन्हें खेल की समझ नहीं है, या फिर मुझे लगता है कि वे चाहते हैं कि मैं अलग तरह की पारी खेलूं।”
🚨PEOPLE ARE JEALOUS OF ME🚨
Ajinkya Rahane :- My strike rate speaks for itself this season. If people still question it, maybe they’re not really following the games or just have their own opinions to push. Not everyone enjoys my style of play, and that’s fine. But the success… pic.twitter.com/yUnAQ4lECe
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) April 3, 2026
अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपने बेबाक बयानों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद, रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने को लेकर पूछे जाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल करने को कहा था। इसके बाद, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को खुद सफाई देनी पड़ी थी। वहीं, अब रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट की आलोचना पर एजेंडा और जलन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खलबली मचा दी है। खैर बातों से ज्यादा प्रदर्शन मायने रखता है और रहाणे को बल्ले के साथ-साथ कप्तानी से भी कमाल करना होगा, ताकि केकेआर की हार का सिलसिला खत्म हो।
FAQs
अजिंक्य रहाणे ने SRH के खिलाफ कितने रन बनाए?
अजिंक्य रहाणे की किस चीज को लेकर आलोचना हो रही है?
यह भी पढ़ें: GT vs RR Live Telecast Details: फ्री स्ट्रीमिंग से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ जानें