Posted inक्रिकेट (Cricket)

अंबाती रायडू की टॉप-4 टीमों की लिस्ट वायरल, RCB को दी जगह, तो CSK को निकाल फेंका बाहर

Ambati Rayudu

Ambati Rayudu : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही प्लेऑफ की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपनी टॉप-4 टीमों का चयन करके बहस को और गर्म कर दिया है।

खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी सूची में चेन्नई सुपर किंग्स को जगह नहीं दी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्रबल दावेदार माना है। रायडू का मानना है कि इस बार कुछ टीमें संतुलन और फॉर्म के दम पर सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकती हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भरोसा कायम

RCB gets new buyer ahead of IPL 2026, sold to.....

अंबाती रायडू ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी टॉप-4 सूची में शामिल किया है। आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए खिताब जीता था और अब टीम आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है।

रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम एक बार फिर संतुलित और आक्रामक क्रिकेट खेलती दिख सकती है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में गहराई आरसीबी को बाकी टीमों से अलग बनाती है।

मुंबई इंडियंस की मजबूत दावेदारी

मुंबई इंडियंस को भी रायडू ने सेमीफाइनल का बड़ा दावेदार बताया है। आईपीएल 2025 में टीम दूसरे क्वालिफायर तक पहुंची थी और इस बार हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम और मजबूत नजर आ रही है।

बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड की एंट्री ने टीम की ताकत और बढ़ा दी है। गेंदबाजी यूनिट भी संतुलित है, जिससे मुंबई एक खतरनाक टीम बनती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का संतुलित संयोजन

लखनऊ सुपर जायंट्स को रायडू ने एक ऐसी टीम के रूप में चुना है जो चुपचाप लेकिन प्रभावी प्रदर्शन कर सकती है। टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जो लंबे टूर्नामेंट में अहम साबित हो सकता है।

लखनऊ की खासियत उसका संतुलित स्क्वाड है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में विकल्प मौजूद हैं। यही कारण है कि यह टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी रह सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स को भी रायडू ने अपनी टॉप-4 सूची में शामिल किया है। टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी खतरनाक नजर आ रहा है, खासकर टिम सीफर्ट और फिन एलन जैसे खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए। एलन ने टी20 विश्व कप 2026 में तेज शतक लगाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था।

इसके अलावा कैमरून ग्रीन जैसे ऑलराउंडर टीम को अतिरिक्त मजबूती देते हैं। हालांकि, कुछ प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति के कारण गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख सकती है, लेकिन बल्लेबाजी के दम पर केकेआर मुकाबलों का रुख बदलने की क्षमता रखती है।

ये भी पढ़े : Indian Premier League 2026 के सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वाड: इंजरी-रिप्लेसमेंट और बड़े ट्रेड्स के बाद नई लिस्ट

FAQS

अंबाती रायडू ने किस टीम को बाहर रखा गया?

CSK

अंबाती रायडू की टॉप-4 टीमों कौन हैं ?

RCB , MI , LSG , KKR

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!