Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2025 के साथ ही एक युग का हो जाएगा अंत, 18 सालों से खेल रहे 3 दिग्गज खिलाड़ी लेंगे एक साथ संन्यास

IPL 2025 के साथ ही एक युग का हो जाएगा अंत, 18 सालों से खेल रहे 3 दिग्गज खिलाड़ी लेंगे एक साथ संन्यास 1

आईपीएल से हर साल कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी मिलते हैं। वहीं आईपीएल के बाद कई खिलाड़ी संन्यास भी ले लेते हैं। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने सीजन खत्म होने के बाद संन्यास की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था। ऐसे में IPL 2025 के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। कुछ सीनियर प्लेयर्स IPL 2025 खत्म होते ही अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। यहां हम तीन ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 सालों के आईपीएल खेल के बाद संन्यास ले सकते हैं।

IPL 2025 के बाद ये 3 दिग्गज कर सकते है संन्यास का ऐलान

मेहंद्र सिंह धोनी

IPL 2025 के साथ ही एक युग का हो जाएगा अंत, 18 सालों से खेल रहे 3 दिग्गज खिलाड़ी लेंगे एक साथ संन्यास 2

आईपीएल 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की संभावना है। धोनी 43 साल के हो गए हैं और उनकी फिटनेस में गिरावट आ रही है। उनके लिए आईपीएल के लंबे और थकाऊ मैचों में खेलना मुश्किल हो सकता है। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। यह संकेत है कि वह धीरे-धीरे क्रिकेट से दूर हो रहे हैं और साथ ही युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।

धोनी ने अभी तक अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह संभावना है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग या मेंटरिंग में अपना करियर बना सकते हैं। धोनी के संन्यास लेने से आईपीएल में एक युग का अंत हो जाएगा। उन्होंने आईपीएल को एक नई पहचान दी है और उनके संन्यास से आईपीएल में एक खालीपन आ जाएगा।

रविचंद्रन अश्विन

अश्विन 38 साल के हो गए हैं और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण वह अब संन्यास ले सकते हैं। अश्विन ने 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यह संकेत हो सकता है कि वह धीरे-धीरे क्रिकेट से दूर हो रहे हैं। अश्विन क्रिकेट के अलावा भी कई चीजों में रुचि रखते हैं। वह एक लेखक, कमेंटेटर और उद्यमी हैं। यह संभावना है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी अन्य रुचियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

ईशांत शर्मा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा नेशनल टीम से काफी समय से बाहर हैं। 2021 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। आईपीएल में भी उन्हें कुछ खास मौके नहीं मिल पा रहे हैं। इस बार वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2025 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 से टीम इंडिया को मिला अगला युवराज सिंह, सीधे टीम इंडिया के लिए एशिया कप में करेगा डेब्यू

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!