After Harshit Rana, the fan favourite player out of the T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अंतिम चरण पर हैं और टूर्नामेंट अब अपने अगले राउंड यानी सुपर 8 में प्रवेश करने जा रहा हैं। ऐसे अहम समय में टीम को बड़ा झटका लगा है।
टूनामेंट से पहले भारतीय युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट के चलते बाहर हो गए थे और अब एक और फैंस का पसंदीदा खिलाड़ी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जिससे टीम की रणनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
Harshit Rana के बाद यह खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

जहां टूर्नामेंट से पहले हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट के चलते बाहर हो गये थे तो वही दूसरी ओर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में बाईं पिंडली में खिंचाव आ गया, जिसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पल्लेकेले में खेले गए इस मैच के दौरान उन्होंने सिर्फ चार गेंदें फेंकी थीं।
चौथी गेंद के बाद वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और हैमस्ट्रिंग में दर्द के चलते आगे गेंदबाज़ी जारी नहीं रख सके। मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह सुपर 8 स्टेज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जो श्रीलंका के डेथ ओवर प्लान के लिए बड़ा झटका है।
रिप्लेसमेंट को लेकर मंथन
पथिराना की गैरमौजूदगी में श्रीलंका टीम मैनेजमेंट अब नए विकल्पों पर विचार कर रहा है। दिलशान मदुशंका को उनकी जगह लेने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा भी रेस में हैं।
ऑलराउंडर मिलन रथनायके सीम बॉलिंग के साथ लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ी का विकल्प दे सकते हैं। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
वानिंदु हसरंगा की संभावित वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका टीम वानिंदु हसरंगा को टूर्नामेंट में बाद में वापस लाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। वह अभी अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, लेकिन अगर उनकी फिटनेस समय पर ठीक होती है तो सुपर 8 से पहले उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम प्रबंधन उनकी रिकवरी पर करीबी नजर बनाए हुए है।
श्रीलंका का अब तक का प्रदर्शन
श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड पर 20 रन की जीत से की थी। इसके बाद ओमान को 105 रन से हराया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज कर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली।
अब लगातार चोटों के बीच टीम को अपने संयोजन और रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, खासकर डेथ ओवर गेंदबाज़ी में जहां पथिराना अहम भूमिका निभाते थे।
ये भी पढ़े : कौन था भारत-पाकिस्तान मैच का असली हीरो? अब खुद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बताया नाम