अनुज रावत की जीवनी (Anuj Rawat Biography In Hindi):
अनुज रावत एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. अनुज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह एशिया कप 2018 जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे.
अनुज रावत का जन्म और परिवार (Anuj Rawat Birth and Family):
alt="Anuj Rawat Family" width="1280" height="720" /> Anuj Rawat Family
क्रिकेटर अनुज रावत का जन्म 17 अक्टूबर 1999 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुआ था. वह एक छोट से गांव रामनगर के एक मिडिल क्लास परिवार से आते है. उनके पिता वीरेंद्र पाल सिंह एक किसान हैं और उनकी मां हाउसवाइफ है. अनुज का एक बड़ा भाई प्रशांत रावत है. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और कड़ी मेहनत से अपना क्रिकेट करियर बनाया.
अनुज रावत बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Anuj Rawat Biography and Family Details):
अनुज रावत का पूरा नाम | अनुज रावत |
अनुज रावत का डेट ऑफ बर्थ | 17 अक्टूबर 1999 |
अनुज रावत का जन्म स्थान | रामनगर, उत्तराखंड, भारत |
अनुज रावत की उम्र | 24 साल |
अनुज रावत की भूमिका | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
अनुज रावत के पिता का नाम | वीरेंद्र पाल सिंह |
अनुज रावत की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
अनुज रावत के भाई का नाम | प्रशांत रावत |
अनुज रावत की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अनुज रावत की गर्लफ्रेंड का नाम | ज्ञात नहीं |
अनुज रावत का लुक (Anuj Rawat Looks):
रंग | सांवला |
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
वजन | 65 किलोग्राम |
अनुज रावत की शिक्षा (Anuj Rawat Education):
अनुज रावत ने अपनी स्कूली शिक्षा बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने विराट कोहली के कोट राजकुमार शर्मा से पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया.
अनुज रावत का शुरुआती करियर (Anuj Rawat Early Career):
अनुज रावत ने पहाड़ी इलाका नैनीताल से अपना क्रिकेट सफर शुरू किया था, जहां कोचिंग सुविधाओं की कमी है. हालांकि, उन्होंने रामनगर के पास एक छोटे से कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया. अनुज की प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए, उनके कोच ने उनके पिता को नई दिल्ली जैसे बड़े शहर में प्रशिक्षण के लिए भेजने की सलाह दी. 11 साल की उम्र में, अनुज रावत अपने चाचा के साथ नई दिल्ली में रहने लगे. अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कहोली की पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी में शामिल हो गए और क्रिकेट की बारिकियां सीखी.
अनुज रावत का घरेलू क्रिकेट करियर (Anuj Rawat Domestic Career):
18 साल की उम्र में, अनुज रावत ने 6 अक्टूबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और मैच की दो पारियों में 71 और 13 रन बनाए. साथ ही वह स्टंप के पीछे दो विकेट लेने में भी सफल रहे. उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. 4 अक्टूबर 2019 को उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और बड़ौदा के खिलाफ अपने पहले मैच में 21 रन बनाए. अब तक, अनुज रावत ने 31 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 29.08 की औसत से 1338 रन बनाए हैं. उन्होंने 28 लिस्ट ए मैचों में 33.15 की औसत से 663 रन बनाए हैं.
अनुज रावत का आईपीएल करियर (Anuj Rawat IPL Career):
2020 आईपीएल नीलामी में, राजस्थान रॉयल्स ने अनुज रावत को 80 लाख रुपये में खरीदा था. अनुज ने 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. आईपीएल 2022 की नीलामी में आरसीबी ने अनुज को 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में, अनुज रावत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 6 छक्के और दो चौकों की मदद से 66 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से जीत दिलाई थी. 2022 सीजन में अनुज ने 8 मैच खेले और 16.13 की औसत से 129 रन बनाए. जबकि 2023 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों की पांच पारियों में 91 रन बनाए. आरसीबी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के रिटेन किया है.
अनुज रावत का डेब्यू (Anuj Rawat Debut):
- प्रथम श्रेणी – 06-09 अक्टूबर 2017 को असम के खिलाफ, दिल्ली में
- लिस्ट-ए – 04 अक्टूबर 2017 को बड़ौदा के खिलाफ, वदोडरा में
- आईपीएल – 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, बैंगलुरु में
अनुज रावत का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Anuj Rawat Career Summary):
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
प्रथम श्रेणी (FC) | 31 | 49 | 1338 | 134 | 29.08 | 57.84 | 3 | 4 | 144 | 30 |
लिस्ट -ए (List A) | 28 | 23 | 663 | 95* | 33.15 | 84.45 | 0 | 5 | 49 | 24 |
टी20 (T20) | 62 | 54 | 1059 | 88* | 24.06 | 118.19 | 0 | 4 | 89 | 47 |
आईपीएल (IPL) | 24 | 21 | 318 | 66 | 19.88 | 119.1 | 0 | 1 | 26 | 14 |
अनुज रावत के रिकॉर्ड्स (Anuj Rawat Records List):
अनुज रावत के नाम वर्तमान में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, जैसे ही हमें इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी यहां अपडेट दिया जायेगा.
अनुज रावत की गर्लफ्रेंड (Anuj Rawat Girlfriend):
अनुज रावत फिलहाल सिंगल और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. वह अभी अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहे हैं.
अनुज रावत नेटवर्थ (Anuj Rawat Net Worth):
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर अनुज रावत के पास लगभग 12 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है और वे घरेलू मैचों, आईपीएल अनुबंधन और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, रावत को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और अभी तक वह आरसीबी से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा अनुज रावत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रति दिन 25,000 रुपये या प्रति मैच 1 लाख रुपये कमाते हैं. रावत के पास एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार है. रावत अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल में एक आलीशान घर में रहते हैं.
- कुल नेटवर्थ– 12 करोड़ रुपये
- आईपीएल– 3.4 करोड़ रुपये
अनुज रावत के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Anuj Rawat):
- अनुज रावत का जन्म 17 अक्टूबर 1999 को नैनीताल, उत्तराखंड में एक मिडिल क्लास परिवार हुआ था.
- वह अपने घर से पांच किलोमीटर दूर एक छोटी सी क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट अभ्यास के लिए जाते थे.
- उनकी क्रिकेट प्रतिभा को देखकर, अनुज के कोच ने उनके पिता को उन्हें दिल्ली करने की सलाह दी, जहां उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया.
- रावत ने 6 अक्टूबर 2017 को असम के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. अपने पहले मैच की दो पारियों में उन्होंने 71 और 13 रन बनाए.
- अनुज रावत एशिया कप 2018 जीतने वाली भारत U19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की श्रृंखला में भारत U19 टीम की कप्तानी की.
- 21 फरवरी 2019 को, उन्होंने 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की.
- 4 अक्टूबर 2019 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 में दिल्ली के लिए अपना पहला लिस्ट-ए क्रिकेट मैच खेला.
- आईपीएल 2020 की नीलामी में, अनुज रावत को राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
- आईपीएल 2022 की नीलामी में आरसीबी ने अनुज रावत को 3.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.
अनुज रावत की पिछली 10 पारियां (Anuj Rawat last 10 Innings):
मैच | रन | विकेट | प्रारूप | तारीख |
---|---|---|---|---|
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 25* | – | टी20 | 15 अप्रैल 2024 |
आरसीबी बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स | 11 | 1c/0s | टी20 | 02 अप्रैल 2024 |
आरसीबी बनाम केकेआर | 3 | 0c/0s | टी20 | 29 मार्च 2024 |
आरसीबी बनाम पंजाब | 11 | 4c/0s | टी20 | 25 मार्च 2024 |
आरसीबी बनाम सीएसके | 48 | 0c/0s | टी20 | 22 मार्च 2024 |
दिल्ली बनाम ओडिशा | 40 & 7 | 2c/0s & 2c/0s | प्रथम श्रेणी | 16 फरवरी 2024 |
दिल्ली बनाम हिमाचल | 6 & 54 | 2c/0s & 4c/0s | प्रथम श्रेणी | 09 फरवरी 2024 |
दिल्ली बनाम मध्यप्रदेश | 21 & 13 | 0c/0s & 2c/1s | प्रथम श्रेणी | 19 जनवरी 2024 |
दिल्ली बनाम जम्मू एंड कश्मीर | 47* | – | प्रथम श्रेणी | 12 जनवरी 2024 |
दिल्ली बनाम हरियाणा | 9 | 2c/0s | लिस्ट ए | 01 दिसंबर 2023 |
दिल्ली बनाम जम्मू एंड कश्मीर | 12 | 1c/0s | लिस्ट ए | 29 नवंबर 2023 |
दिल्ली बनाम कर्नाटक | 1 | 0c/0s | लिस्ट ए | 27 नवंबर 2023 |
हमें उम्मीद है कि आपको अनुज रावत की जीवनी (Anuj Rawat Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.
FAQs:
Q. कौन है अनुज रावत?
A. अनुज रावत एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं.
Q. अनुज रावत का जन्म कब और कहां हुआ था?
A. अनुज रावत का जन्म 17 अक्टूबर 1999 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था.
Q. अनुज रावत की उम्र कितनी है?
A. 23 साल (2023)
Q. अनुज रावत की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?
A. अनुज रावत की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Q. अनुज रावत आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
A. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
ये भी पढ़ें- T Natarajan Biography: टी नटराजन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य