Posted inक्रिकेट (Cricket)

अर्शदीप सिंह के अलावा ये 5 गेंदबाज भी फेंक चुके हैं सबसे बड़ा ओवर, फैंस करते हैं आज भी ट्रोल

अर्शदीप सिंह के अलावा ये 5 गेंदबाज भी फेंक चुके हैं सबसे बड़ा Over, फैंस करते हैं आज भी ट्रोल

Longest over bowled in IPL: इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह ही आईपीएल में भी ओवर को लेकर एक जैसा नियम है। यानी यहां भी 6 गेंदों का ही एक ओवर होता है। हालांकि, कई बार गेंदबाज लाइन भटक जाते हैं और वाइड फेंकते हैं। वहीं, कई बार नो बॉल भी हो जाती है। ऐसे में कभी-कभी छह लीगल गेंदों का ओवर भी बहुत लंबा हो जाता है और गेंदबाजों को कई बार गेंद डालनी पड़ती है।

ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हुआ, जिन्हें गुजरात टाइटंस की पारी का अंतिम ओवर (Over) करने की जिम्मेदारी गई लेकिन उन्हें ओवर में छह लीगल डिलीवरी के लिए 11 गेंदें डालनी पड़ी।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने डाला 11 बॉल का ओवर (Over)

अर्शदीप सिंह के अलावा ये 5 गेंदबाज भी फेंक चुके हैं सबसे बड़ा Over, फैंस करते हैं आज भी ट्रोल

31 मार्च को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में 19 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 150/6 था और क्रीज पर राहुल तेवतिया व राशिद खान मौजूद थे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंतिम ओवर (Over) डालने के लिए अपने प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बुलाया। उम्मीद थी कि अर्शदीप अच्छी गेंदबाजी करते हुए ज्यादा रन नहीं खर्च करेंगे। बाएं हाथ के पेसर ने अच्छी गेंदबाजी की और लीगल गेंदों पर ज्यादा रन नहीं दिए लेकिन कई वाइड और नो बॉल के के कारण उनका काफी लंबा रहा और इसमें 12 रन आए।

अर्शदीप सिंह ने ओवर (Over) की शुरुआत वाइड बॉल से की। इसके बाद, दो लीगल गेंदों पर एक भी रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर तेवतिया शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए लेकिन ओवर की तीसरी बाउंसर होने के कारण अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। इसके बाद, अगली दो गेंदें वाइड रहीं। फिर अर्शदीप ने दो अच्छी गेंदें डाली लेकिन लाइन भटकने के कारण अंतिम गेंद से पहले वाइड दाल बैठे। इसी वजह से उन्हें दोबारा गेंद डालनी पड़ी। इस तरह कुल 11 गेंदों का ओवर रहा।

अर्शदीप सिंह के अलावा ये 5 गेंदबाजी भी कर चुके हैं IPL में 11 गेंद का ओवर

ऐसे में अर्शदीप सिंह का नाम उन गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गया, जिन्होंने IPL में सबसे लंबा ओवर (Over) डाला। उनसे पहले पांच ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने ओवर में 11-11 गेंदें डालीं। इन गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है।

आईपीएल में सबसे लंबा ओवर (गेंदों की संख्या में)

11 – मोहम्मद सिराज बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)

11 – तुषार देशपांडे बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)

11 – शार्दुल ठाकुर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)

11 – संदीप शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)

11 – हार्दिक पांड्या बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)

अर्शदीप सिंह की गलती के कारण श्रेयस अय्यर पर लगाया गया जुर्माना

जब कोई गेंदबाज लंबा ओवर (Over) डालता है तो इसका मतलब है कि समय भी अधिक इस्तेमाल होगा। इसी वजह से स्लो ओवर रेट का नियम प्रभावी हो जाएगा। PBKS vs GT मैच में भी ऐसा ही हुआ। अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी का अंतिम ओवर खत्म करने के लिए काफी ज्यादा समय ले लिया और इसकी सजा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मिली।

दरअसल, मुकाबले में पंजाब की टीम को स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) का दोषी पाया गया और नियमों के अनुसार आईपीएल में जब कोई टीम पहली बार इस जुर्म की दोषी पाई जाती है तो उसके कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। ऐसा ही श्रेयस अय्यर के साथ भी हुआ है।

FAQs

अर्शदीप सिंह ने किस टीम के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर डाला?
गुजरात टाइटंस
IPL में अब तक कितने गेंदबाज 11 गेंदों यानी सबसे लंबा ओवर डाल चुके हैं?
6

यह भी पढ़ें: सचिन के बेटे संग हुआ भेदभाव, इस वजह से छोड़ी मुंबई इंडियंस की टीम, अर्जुन तेंदुलकर ने बताई सारी सच्चाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!