Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ अर्जुन तेंदुलकर का करियर, खतरनाक चोट के चलते 6 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: बीते दिन यानी कि, 17 मई 2024 को IPL 2024 में मुंबई के वानखेड़े मैदान में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के दरमियान एक मुकाबला खेला गया और यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अधिक खास साबित हुआ।

इन दोनों ही टीमों के अलावा MI vs LSG मैच अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए भी महत्वपूर्ण था और वो इस सीजन 13 मैच बाहर बैठने के बाद प्लेइंग 11 का हिस्सा बने थे। लेकिन इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए और चोट की वजह से वो मैदान से ही बाहर हो गए। एक्सपर्ट्स की मानें तो अर्जुन की चोट बहुत अधिक सीरियस है और वो अब लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो सकते हैं।

हैम्स्ट्रिंग का शिकार हुए Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को IPL 2024 के 67वें मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह पर खेलने का मौका दिया गया था। लेकिन इस मैच में महज 14 गेद फेंकने के बाद ही इन्हें हैम्स्ट्रिंग की समस्या हुई और ये मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर के जाने के बाद मैनेजमेंट ने इनकी जगह पर रोहित शर्मा को फील्डिंग के लिए भेजा था। इसके बाद रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्लेइंग 11 में भी जगह दी गई थी।

लंबे समय के लिए बाहर हुए Arjun Tendulkar

बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जब हैम्स्ट्रिंग की समस्या की वजह से मैदान से बाहर गए तो एक्सपर्ट्स कहने लगे कि, अब ये करीब 6 महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर के बाहर चले जाने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों ने मीम्स की बाढ़ ला दी और यह ट्रेंड चलाया जाने लगा कि, छक्कों की डर से इसने मैदान छोड़ दिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि, जब अर्जुन अपने कोटे का तीसरा ओवर फेंकने आए तो शुरुआती दोनों ही गेंदों पर उन्हें छक्के लगे हैं।

कुछ इस प्रकार रहा Arjun Tendulkar का प्रदर्शन

MI vs LSG मैच में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शुरुआती कुछ गेदों में प्रभावशाली नजर आए थे लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने इन्हें रिमांड पर लेते हुए खूब कुटाई की। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने महज 2.2 ओवर फेंके और फिर वो चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए। गेंदबाजी के दौरान इन्हे कोई भी सफलता नहीं मिली है। 2.2 ओवरों में अर्जुन तेंदुलकर ने 9.43 की इकॉनमी रेट से 25 रन लूटा दिए।

इसे भी पढ़ें – क्या स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच? अब खुद CSK की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

 

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!