Posted inक्रिकेट (Cricket)

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर पहली बार साथ स्पॉट, कैमरे में कैद हुआ दोनों का रोमांटिक अंदाज

Arshdeep Singh और समरीन कौर पहली बार साथ स्पॉट, कैमरे में कैद हुआ दोनों का रोमांटिक अंदाज

Arshdeep Singh with Samreen Kaur: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने धूम मचा रखी है और लगातार जीत के रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक सीजन में 4 मैच खेले हैं और 3 जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। जहां पंजाब की टीम अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रही है, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने परफॉरमेंस से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।

इन दिनों अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं और उनका नाम पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर से जोड़ा जा रहा था। इसका हिंट खुद अर्शदीप ने ही अपने स्नैपचैट अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर दिया था, जिसके बाद फैंस ने जासूसी करते हुए पता लगा लिया कि उनके साथ तस्वीर में जिस लड़की का हाथ नजर आ रहा था, वो समरीन का है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर शायद काफी आगे बढ़ चुके हैं और इसी वजह से खुलेआम स्पॉट हो रहे हैं।

समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

Arshdeep Singh और समरीन कौर पहली बार साथ स्पॉट, कैमरे में कैद हुआ दोनों का रोमांटिक अंदाज

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टी20 फॉर्मेट के जबरदस्त गेंदबाज माने जाते हैं और 2026 टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत में भी अहम योगदान दिया था। इसके बाद वो आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेलने के लिए पंजाब किंग्स से जुड़ गए और इसी दौरान उनकी लव लाइफ भी चर्चा में आ गई। हालांकि, अभी तक अर्शदीप और समरीन कौर को खुलेआम एकसाथ स्पॉट नहीं किया गया था लेकिन अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मीडिया रिपोर्ट में मुंबई टर्मिनल का बताया जा रहा है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले समरीन कौर एक अन्य लेडी के साथ आगे चल रही हैं और उनके पीछे-पीछे अर्शदीप सिंह आ रहे हैं। इसके कुछ सेकंड बाद, दोनों आमने-सामने नजर आते हैं और समरीन को देखकर अर्शदीप ब्लश करते हुए मुस्कुराते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस भी काफी खुश लग रही है।

देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह-समरीन कौर को लेकर चर्चा हुई तेज

अभी तक अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और समरीन कौर के रिलेशनशिप को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दोनों का यह वीडियो सामने के बाद, काफी हद तक साफ़ हो गया है कि इनके बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इनकी जोड़ी की तारीफ कर रहा है तो कुछ का कहना है कि अर्शदीप अपनी लव स्टोरी को लेकर पकड़ा गया।

IPL 2026 में अभी तक अर्शदीप सिंह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में रहे नाकाम

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अभी तक आईपीएल 2026 में अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उतने विकेट भी नहीं मिले हैं, साथ ही रन भी खूब लुटाए हैं। इसके अलावा लाइन एंड लेंथ भी खराब रहा है, जिसके कारण काफी ज्यादा वाइड भी डाली हैं। मौजूदा सीजन में चार मैचों में सिर्फ दो ही विकेट ले पाए हैं। वहीं उनका इकॉनमी रेट 10.64 का है, जबकि औसत 74.50 की है।

इन आंकड़ों से साफ़ पता चलता है कि अर्शदीप सिंह अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आए हैं। आने वाले मैचों में पंजाब किंग्स को उनसे बेहतर प्रदर्शन की आस होगी, क्योंकि वह पंजाब की टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।

FAQs

समरीन कौर किस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं?
पंजाबी
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को साथ में कहां स्पॉट किया गया?
मुंबई टर्मिनल

यह भी पढ़ें: IPL के बीच आई दुखद खबर, Mohammed Siraj के घर में पसरा मातम! दिल के करीब शख्स का हुआ निधन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!