Posted inक्रिकेट (Cricket)

कप्तान बनते ही धोनी ने खेला बड़ा दांव, 17 की उम्र में स्टार प्लेयर को बनाया CSK का नया हथियार

कप्तान बनते ही धोनी ने खेला बड़ा दांव, 17 की उम्र में स्टार प्लेयर को बनाया CSK का नया हथियार 1

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में चेन्नई की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)करते नज़र आएंगे। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से वो मुकाबले से बाहर हैं। ऐसे में उनकी जगह धोनी(MS Dhoni) के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। धोनी (MS Dhoni)ने टीम की कमान संभालते ही CSK का नया हथियार तैयार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कौन होना वाला है CSK का नया हथियार।

धोनी ने CSK के लिए ढूंढा नया हथियार

कप्तान बनते ही धोनी ने खेला बड़ा दांव, 17 की उम्र में स्टार प्लेयर को बनाया CSK का नया हथियार 2

धोनी ने CSK के लिए जिस नए खिलाड़ी को मौका देने का सोचा है उसका नाम आयुष म्हात्रे है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया है। यह खबर IPL 2025 में उनके शामिल होने की अटकलों को हवा दे रही है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि म्हात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। CSK के टैलेंट स्काउट्स आयुष म्हात्रे से काफी प्रभावित हुए हैं। आयुष म्हात्रे ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने आठ मैचों में 33.64 की औसत से दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 471 रन बनाए। ऐसे में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आज खेले जाने वाले मुकाबले में CSK की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।

कौन हैं आयुष म्हात्रे?

आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट में उभरते हुए सितारे हैं। वह मुंबई के रहने वाले हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने आठ मैचों में 33.64 की औसत से दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 471 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भी खेला है।

CSK VS KKR: चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड

एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी

ये भी पढ़ेंं: IPL के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान चोटिल होकर इतने महीनों के लिए बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!