इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अपनी राय दी है और संभावित टॉप ऑर्डर को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। खास बात यह रही कि अश्विन ने अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम शामिल नहीं किया गया।
रोहित और विराट से ओपनिंग कराने की सलाह
अश्विन का मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ओपनिंग कर सकती है। उनके अनुसार विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में कई बार ओपनिंग की है और वह इस भूमिका में सफल भी रहे हैं, इसलिए वनडे में भी रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि अगर कोहली और रोहित ओपनिंग करते हैं तो टीम को अनुभव और स्थिरता दोनों मिलेंगे।
इन दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को संभाला है और बड़े टूर्नामेंटों में दबाव झेलने की उनकी क्षमता भी शानदार रही है। ऐसे में वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर इन दोनों का शीर्ष क्रम में खेलना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।
तीसरे और चौथे नंबर के लिए गायकवाड़ और अय्यर
अश्विन ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर रोहित और विराट ओपनिंग करते हैं तो तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। श्रेयस अय्यर लंबे समय से वनडे टीम में चौथे नंबर पर खेलते रहे हैं और इस स्थान पर उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।
वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को भी टीम मैनेजमेंट आज़माने पर विचार कर सकता है। अश्विन के मुताबिक गायकवाड़ तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज हैं और बड़े टूर्नामेंट में टीम को स्थिरता दे सकते हैं। इस तरह उनका मानना है कि यह टॉप ऑर्डर भारत के लिए संतुलित और भरोसेमंद साबित हो सकता है।
🚨 Ravichandran Ashwin on YouTube:
Ashwin said, “If Rohit Sharma and Virat Kohli open in the 2027 World Cup, then Ruturaj Gaikwad and Shreyas Iyer can bat at No. 3 and 4.”
Bro casually removed captain Shubman Gill from the XI. 😭🔥 pic.twitter.com/BjuO2ElXVO
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) March 14, 2026
कप्तान गिल को लेकर चौंकाने वाली बात
अश्विन के बयान में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि उन्होंने अपनी संभावित टॉप चार बल्लेबाजी क्रम में शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम नहीं लिया। गिल फिलहाल भारत की वनडे और टेस्ट टीम के नामित कप्तान हैं और उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।
हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी। इसके बावजूद वनडे और टेस्ट क्रिकेट में गिल (Shubman Gill) की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इसलिए अश्विन द्वारा उन्हें अपने टॉप चार में शामिल न करना कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए थोड़ा हैरान करने वाला रहा।
वनडे क्रिकेट में Shubman Gill का शानदार रिकॉर्ड
अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) के वनडे करियर पर नजर डालें तो उनके आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 61 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55 से अधिक की औसत से 2953 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99.02 का रहा है, जो वनडे फॉर्मेट में काफी बेहतरीन माना जाता है। गिल के नाम इस फॉर्मेट में आठ शतक भी दर्ज हैं, जिनमें एक दोहरा शतक शामिल है, साथ ही उन्होंने 17 अर्धशतक भी लगाए हैं।
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे, जिससे उनकी निरंतरता साफ दिखाई देती है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2027 के लिए किस तरह की रणनीति अपनाता है और टीम संयोजन कैसा रहता है।
ये भी पढ़े : आईपीएल 2026: टूर्नामेंट के लिए टिकट कहां और कैसे करें बुक, जानें कितने रूपये में मिल रहा एक TICKET